Wednesday , 4 February 2026

रोहतक में शॉर्ट सर्किट से गर्ल पीजी में लगी आग, 65 लड़कियों को फायर बिग्रेड ने सुरक्षित निकाला बाहर

 पावर हाउस चौक के पास तिकोना पार्क के नजदीक एक गर्ल पीजी में देर शाम आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने के समय 65 लड़कियों पीजी में थी। जिन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया। हालांकि ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कई बाइक जलकर खाक हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही की कोई भी हताहत नहीं हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

PunjabKesari

पावर  हाउस तिकोना पार्क के पास ज्योति गर्ल पीजी स्थित है। जिसमें लगभग 60 से 65 लड़कियां रह रहीं थी। देर शाम अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसकी वजह से आग भड़क गई। अनान फानन में पुलिस व फायर ब्रिगेड के पास फोन किया गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी लड़कियों को बाहर निकाल लिया और कोई भी हताहत नहीं हुआ।

ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कुछ बाइक इस आग की चपेट में आ गईं और जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले की वे जांच कर रहे है। कि इसमे किसी प्रकार की कोई लापरवाही है या फिर यह एक हादसा हुआ है।

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *