Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

यूनाइटेड स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के प्रांगण में विधायक राम कुमार कश्यप ने खेल नर्सरी का रिबन काटकर किया उद्घाटन

यूनाइटेड स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के प्रांगण में विधायक राम कुमार कश्यप ने खेल नर्सरी का रिबन काटकर किया उद्घाटन
इंद्री 2 जुलाई ( nirmal sandhu)यूनाइटेड स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के प्रांगण में विधायक राम कुमार कश्यप ने इंद्री में खेल नर्सरी का उद्घाटन किया। विधायक रामकुमार कश्यप का यूनाइटेड स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी की टीम के इन्चार्ज अमित ने फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए खेलों में ओर आगे बढ़ाने को कहा और अपने कौशल का अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । एकेडमी के बच्चों ने राम कुमार कश्यप को अलग-अलग तरीके से अपनी स्किल का प्रदर्शन का जोहर दिखाया।  जिसमे लाठी चलाना ,सेल्फ डिफेंस स्पोटर्स फाइट आदि शामिल हैं ।विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा की इंद्री में खेल नर्सरी खुली है इससे युवाओ को काफी लाभ मिलेगा और बच्चो को तैयारी करने के लिए बहार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने खुशी जताते  हुए कहा कि यह आज के समय  में जीवन शैली का एक सबसे अहम और  सबसे जरूरी हिस्सा है ।

क्योंकि इससे बच्चों का शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक विकास भी संभव है । इसके अलावा उन्होंने आश्वासन दिया कि खेल एकेडमी के प्रांगण में बच्चों के खेल को और बेहतरीन बनाने के लिए वह कराटे के ओर सामान का भी प्रबंध करेंगे। कश्यप ने कहा की सरकार भी खेलो की तरफ युवाओ को बढ़ावा दे रही है ताकि युवा पीढ़ी आगे बढ़ सके। यूनाइटेड स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के इंचार्ज अमित ने कहा की इंद्री खेल नर्सरी खुलने इंद्री क्षेत्र के युवाओ को बाहर जाने के लिए सिखने के लिए जाना पड़ता था अब उन्होंने बहार जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी युवाओ को ज्यादातर खेलो में भाग लेना चाहिए खेलो से शारीरिक विकाश के साथ साथ मानसिक और सामाजिक विकाश भी होता है। हम इन स्किल के माध्यम से कराटे में अलग-अलग़  लेवल पर अपना प्रदर्शन कर सकते हैं । इस अवसर पर उनके साथ अमित कुमार , विश्वकर्मा मंदिर के प्रधान  बलबीर पंडित ,विकास , अशोक ,गीता ,विनोद ,गुलशन आदि मौजूद रहे ।

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *