Tuesday , 8 July 2025
Breaking News

पूर्व विधायक दिलबाग से मिलने पहुंचे अभय चौटाला:इनेलो नेता बोले- डरी सरकार ED का सहारा ले रही; गलत तरीके से गिरफ्तार किया

इनेलो नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने रविवार को फ्रेंडस कॉलोनी में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यमुनानगर आवास पर पहुंचे।

यहां उन्होंने पत्रकार से बातचीत करते हुए सरकार इतनी डरी हुई है कि नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि दिलबाग सिंह को राजनीति के तहत फंसाया गया था। गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने सच का साथ दिया। इसलिए दिलबाग सिंह आज हम सबके बीच में हैं।

ईडी की कार्रवाई से हुए डैमेज कंट्रेाल में पूर्व विधायक भी जुट गए हैं। शहर में कई जगह उनकी वापसी का ऐलान करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इसके साथ ही वह लगातार अब लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। दिलबाग सिंह के खिलाफ ईडी की कार्यवाही को आठ फरवरी को पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने गलत करार दिया था। ईडी की हिरासत व रिमांड को भी गलत करार दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने दिलबाग सिंह को छोड़ दिया है।

खनन क्षेत्र में सक्रिय है ईडी

इधर अभी भी ईडी की टीम यमुनानगर में डेरा डाले हुए हैं। खनन क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। टीम ने खनन क्षेत्र बेलगढ़, कोलीवाला जोन में फोटोग्राफी की। अब ईडी ने अपना पूरा ध्यान खनन पर लगा दिया है। ईडी के तीन अधिकारियों ने फील्ड कानूनगो यमुनानगर सुशील कुमार से कोलीवाला, कनालसी व बेलगढ़ में चलने वाले वैध पट्टो के नंबरों के आंकड़े लिए उसके बाद उस क्षेत्र में ड्रोन उड़ा कर वहां की फोटोग्राफी की।

कानूनगो यमुनानगर सुशील कुमार ने बताया कि टीम ने कोलीवाला की 50 एकड़, कनालसी की 70 एकड़ और बेलगढ़ की 60 एकड़ वैध पट्टो की जमीन की जांच की है।

Check Also

ईशान अस्पताल में अंडेदानी से निकाली 7.220 किलो की रसौली

यमुनानगर। ईशान अस्पताल, यमुनानगर की टीम ने सफल सर्जरी करके एक महिला मरीज की करीब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *