Saturday , 21 March 2026

पानीपत में यमुना में डूबा युवक, मौत:परिवार संग आया था स्नान करने, बहकर पहुंचा गहरे कुंड, 4 माह बाद जाना था विदेश

हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली कस्बे के निकट यमुना नदी में अपने परिवार सहित स्नान करने आया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। युवक की हरियाणा और यूपी के गोताखोरों ने तलाश की। 6 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची सनौली थाना पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम होगा।

नदी में तलाश करते हुए गोताखोरों की टीम।

नदी में तलाश करते हुए गोताखोरों की टीम।

परिजनों की आंखों के सामने डूबा युवक
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पानीपत शिवनगर निवासी तुषार (22) के रुप में हुई है। रविवार को वह अपने पिता देवेंद्र, माता निर्मला, छोटे भाई मनीष, चाचा रविंद्र और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यमुना में स्नान करने आया था। परिजन यमुना के किनारे नहा रहे थे। तुषार अचानक बहकर यमुना के गहरे कुंड में चला गया और डूब गया।

उसे डूबता देख परिजनों ने शोर मचा दिया। लोगों ने इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। एसएचओ तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाया गया। कैराना पुलिस थाना की टीम भी यहां मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तुषार का शव यमुना से बरामद किया।

यमुना पर खड़ी पुलिस की टीम।

यमुना पर खड़ी पुलिस की टीम।

चार माह बाद जाना था कनाडा
तुषार का एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। चार माह बाद तुषार को कनाडा जाना था। इसके लिए वह फीस भी जमा करवा चुके हैं। कागज भी तैयार हो गए हैं। तुषार ने पिछले साल ही 12वीं पास की थी।

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *