
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. नीदरलैंड ने भारत को 11वीं सदी की ताम्र पट्टिकाएं लौटाईं 17 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत को आधिकारिक तौर पर 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल वंश कॉपर प्लेट यानी मुहर और सिक्के लौटाए गए। नेशनल (NATIONAL) 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट संशोधन अध्यादेश, 2026 को मंजूरी दी 17 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में संशोधन अध्यादेश, 2026 को मंजूरी दी। इस मंजूरी के बाद कोर्ट में अब जजों की संख्या 33 से बढ़कर 37 हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट एक्ट 1956 सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) एक्ट, 1956 मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को विनियमित करने और बढ़ाने के लिए बनाया गया है। 3. आंध्र प्रदेश सरकार तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देगी 16 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया कि अब राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. बैडमिंटन प्लेयर श्रियांशी वालिशेट्टी ने सिल्वर जीता 17 मई को बैडमिंटन प्लेयर श्रियांशी वालिशेट्टी ने चीन में बाओजी चाइना मास्टर्स में वुमेन सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता। 6. ब्रिटिश एक्टर डेविड बर्क का निधन 16 मई को क्लासिक टीवी सीरीज द एडवेंचर्स ऑफ शर्लक होम्स में डॉ. जॉन वॉटसन का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर डेविड बर्क का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने डच कंपनी ने ASML के साथ MoU साइन किया 16 मई को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर मशीन बनाने वाली कंपनी ASML (एडवांस्ड सेमीकंडक्टर मटेरियल्स लीथोग्राफी) के साथ MoU साइन किया है। सेमीकंडक्टर- वो होते हैं जो कंडक्टर और इंसुलेटर की मिक्स्ड इलेक्ट्रिकल कंडक्टविटी रखते हैं यानी ये टेम्प्रेचर और प्रेशर बदलने पर कंडक्टर और इंसुलेटर, दोनों का काम कर सकते हैं। इन्हीं से छोटी-छोटी चिप्स बनती हैं जिन्हें सेमीकंडक्टर चिप कहा जाता है। आज का इतिहास
——————
ये खबर भी पढ़ें.. अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल-डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगी हुई; 16 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-ये खबर भी पढ़ें..
Source link
Check Also
DU Advisory Controversy | Professors Demand Removal Of Post On X
Hindi NewsCareerDU Advisory Controversy | Professors Demand Removal Of Post On X3 मिनट पहलेकॉपी लिंकडीयू …