Wednesday , 22 July 2026

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस ने पकड़ा:4 पुलिसकर्मियों ने खींचकर वैन में बिठाया; बोलीं- न नारेबाजी की, न भीड़ का हिस्सा थी, फिर क्यों पकड़ा?



फिल्म ‘धुरंधर’ की एक्ट्रेस आयशा खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आयशा का दावा है कि वे सड़क पर शांति से खड़ी थीं और उन्होंने कोई प्रदर्शन नहीं किया था। इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर कर आयशा ने बताया कि वे पुलिस वैन में हैं और उनके हाथ कांप रहे हैं। आयशा के मुताबिक, पुलिस ने पहले उनके भाई और दोस्तों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद वे सड़क पर खड़ी थीं। मुंबई पुलिस की ओर से इस पूरे मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी
आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो शेयर कर पूरी घटना की जानकारी दी। एक वीडियो में उन्होंने कहा, “इस वक्त मेरे हाथ कांप रहे हैं। मुझे सिर्फ सड़क पर शांति से खड़े रहने की वजह से पुलिस वैन में बिठा लिया गया। मैंने तो कोई प्रोटेस्ट शुरू भी नहीं किया था। मेरे भाई और दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, इसलिए मैं सिर्फ सड़क पर खड़ी थी।” आयशा ने सवाल उठाया कि जब उन्होंने कोई हंगामा या बातचीत भी नहीं की, तो उन्हें किस आधार पर पकड़ा गया। 4 महिला पुलिसकर्मियों ने खींचकर वैन में बिठाया
आयशा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन पर ट्रैफिक बाधित करने का आरोप भी नहीं लग सकता, क्योंकि वे पांच लोगों के ग्रुप का हिस्सा भी नहीं थीं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें चार महिला पुलिसकर्मी उन्हें खींचकर वैन के अंदर ले जाती दिख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में आयशा ने लिखा, “मुझे अंदर खींचने के लिए चार महिला पुलिसकर्मियों को लगना पड़ा। लेकिन मेरा सवाल वही है कि आखिर क्यों?” आयशा ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, तो कोई जवाब नहीं दिया गया। वैन में मौजूद छात्र बोले- प्रैक्टिकल एग्जाम छूट जाएगा
आयशा की ओर से शेयर किए गए वीडियो में पुलिस वैन में बैठे कुछ अन्य छात्र भी नजर आ रहे हैं। वैन में मौजूद एक छात्र ने कहा कि उसे बिना किसी वजह के पकड़ा गया है। छात्र ने चिंता जताते हुए कहा कि उसका मैथ्स का प्रैक्टिकल एग्जाम है और अगर वह छूट गया तो उसके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। आयशा ने इन वीडियो के जरिए छात्रों के साथ हुई इस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। ‘धुरंधर’ फिल्म से मिली पहचान
आयशा खान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आई थीं। इससे पहले वे टीवी रियलिटी शोज और कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और यूजर्स लगातार मुंबई पुलिस से जवाब मांग रहे हैं। हालांकि, आयशा खान के आरोपों और उन्हें हिरासत में लिए जाने की वजह को लेकर मुंबई पुलिस ने अब तक कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

'द प्राइड ऑफ भारत' के लिए इंटरनेशनल एक्शन टीम तैयार:ऋषभ शेट्टी की फिल्म में एक्शन डिजाइन करेंगे 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम मार्क हेंसन

फिल्म निर्माता संदीप सिंह अपनी आने वाली बड़ी ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *