Sunday , 26 July 2026
Breaking News

दिल्ली-NCR और MP में CNG आज से ₹3 तक महंगी:दिल्ली में ₹80.09 और नोएडा-गाजियाबाद में ₹88.70 किलो हुई, भोपाल में ₹93.75 पर पहुंची



दिल्ली और मध्यप्रदेश समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में CNG 3 रुपए तक महंगी हो गई हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब गैस कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। नई दरें रविवार सुबह 6:00 बजे से लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में CNG पहली बार ₹80 के आंकड़े के पार पहुंची है। दो दिन पहले पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए थे 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थीं। इससे दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं, कंपनियों ने प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी कर दी। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए ₹79.09 खर्च करने पड़ रहे हैं। अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं… डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ता है। इसे ऐसे समझिए: पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी? इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रही है तो पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। क्या अभी और बढ़ेंगे दाम? एक्सपर्ट्स का मानना है कि ₹3 की यह बढ़ोतरी काफी नहीं है। अपना घाटा पूरी तरह खत्म करने और ‘ब्रेक-ईवन’ यानी नो प्रॉफिट-नो लॉस की स्थिति में आने के लिए इन कंपनियों को अभी पेट्रोल के दाम ₹28 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹32 प्रति लीटर तक बढ़ाने की जरूरत है। फिलहाल पेट्रोल पर 29.5% और डीजल पर 36.5% की कमी बनी हुई है। अगर ईरान युद्ध के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में सप्लाई इसी तरह प्रभावित रही, तो आने वाले दिनों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। ——————————————————-


Source link

Tiwari Aka

Check Also

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का टेस्ट कामयाब:पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग, अंतरिक्ष में 20 सैटेलाइट भी तैनात किए, मस्क की कंपनी का मिशन

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप की 13वीं टेस्ट उड़ान कामयाब रही। इस मिशन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *