
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले एक बार फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अटकलों को टाइम्स नॉउ न्यूज की उस रिपोर्ट ने हवा दी है, जिसमें दावा किया गया है कि अनुभवी बैटर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बातचीत नहीं हो रही है। वेबसाइट ने प्रैक्टिस सेशन के फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर दावा किया कि कोहली ने गौतम गंभीर को नजरअंदाज किया। वहीं, गंभीर ने ट्रेनिंग के दौरान टीम के लगभग सभी सदस्यों से बात की, लेकिन कोहली से बात करने सुतांशु कोटक को भेजा। प्रैक्टिस सेशन में क्या-क्या हुआ? कोहली ने पहले फील्डिंग ड्रिल्स कीं, उसके बाद सीधे नेट्स में जाकर 30-40 मिनट बल्लेबाजी की। फिर विराट नेट्स से बाहर निकल आए। कोहली जब नेट्स में बैटिंग कर रहे थे तो गंभीर दूर से उन्हें देखते रहे। नेट्स के बाद बैटिंग कोच सिंताशु कोटक ने उनसे जाकर मिले और लंबी बातचीत की। सिर्फ इतना ही नहीं, गंभीर जब टीम के अन्य खिलाड़ियों के संग बातचीत कर रहे थे तो कोहली उन्हें इंग्नोर करते हुए अपने किट बैग के साथ आगे निकल गए। पहले भी कोहली-गंभीर में अनबन के दावे विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन के दावे पहले भी होते रहे हैं। गंभीर टीम इंडिया का हेड कोच बनने से पहले कई पर कोहली पर बयानबाजी करते दिखे हैं। IPL 2023 में लखनऊ और बेंगलुरु मैच में दोनों के बीच झड़प भी हो गई थी। गिल बोले- विराट 2027 वर्ल्डकप प्लांस का हिस्सा भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले कहा कि विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में विराट के साथ टीम कॉम्बिनेशन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। गिल ने कहा कि रोहित और विराट का अनुभव टीम के लिए बेहद अहम रहेगा। ————————————————–
Source link
Check Also
Vaibhav Suryas Wimbledon Style | Hollywood Look Praised
पटना25 मिनट पहलेकॉपी लिंकभारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सूट-बूट में विंबलडन फाइनल मैच देखने …