Tuesday , 8 July 2025
Breaking News

कार ने एक्टिवा सवार दो सहेलियों को मारी टक्कर, एक की मौत

यमुनानगर | एक्टिवा सवार दो लड़कियों को कार चालक ने टक्कर मार दी।

आरोप है कि कार को एक लड़की चला रही थी। वह कार सीख रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। हालांकि हादसे के बाद कार चला रही लड़की वहां से चली गई। पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में ले लिया था। हादसा शास्त्री कॉलोनी के केशव पार्क के पास हुआ। हादसे में न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी 20 साल की सोनिया की मौत हो गई। जबकि उसकी सहेली गांधी नगर निवासी मानसी घायल हो गई। सोनिया 12वीं कर चुकी थी। अब वह नौकरी की तलाश में थी। वहीं, वह अपनी नानी के घर पर रहती थी।

सोनिया की सहेली घायल मानसी ने बताया कि वह अपनी दोस्त सोनिया के साथ एक्टिवा पर बाजार में किताब लेने जा रही थी। सोनिया कहने लगी कि उसे एक्टिवा में तेल डलवाना था। जब वे केशव पार्क के पास पहुंचीं तो कार चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मारी। सोनिया को काफी ज्यादा चोट लगी थी। अस्पताल लेकर गए। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Check Also

ईशान अस्पताल में अंडेदानी से निकाली 7.220 किलो की रसौली

यमुनानगर। ईशान अस्पताल, यमुनानगर की टीम ने सफल सर्जरी करके एक महिला मरीज की करीब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *