Wednesday , 4 February 2026

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, कैप्टन अजय व बीरेंद्र सिंह को तरजीह…किरण का नाम नहीं

कांग्रेस ने हरियाणा की 10 लोकसभा व एक विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में  कांग्रेस के बड़े नामों के अलावा प्रदेश के कई नेताओं को जगह दी गई है। 40 नामों वाली लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया का नाम शामिल हैं। 

वहीं हरियाणा की बात करें तो इस लिस्ट में हुड्डा गुट से उदयभान, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा का नाम है। इसके अलावा एसआरकेबी गुट से कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला के अलावा चौधरी बीरेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है। 

इस लिस्ट में गुरुग्राम से लोकसभा टिकट की रेस में शामिर रहे कैप्टन अजय यादव का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में खास बात है कि किरण चौधरी और श्रृति चौधरी का नाम नहीं है।  

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *