Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

करनाल में एक्सीडेंट के बाद हंगामे का विडियो:गाड़ी सवार दिव्यांग पर बोला हमला, एक्टिवा सवार महिला घायल

हरियाणा में करनाल के सेक्टर 13 में कार व एक्टिवा के एक्सीडेंट के बाद हंगामा हो गया। हादसे में बुजुर्ग महिला को चोट आई है। वहीं हादसे के बाद कार चालक दिव्यांग व्यक्ति पर महिला के परिजनों ने पहले तो मौके पर मारपीट की। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो महिला के तीनों लड़कों ने दिव्यांग के घर के बाहर गाड़ी में ही सवार दिव्यांग व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा और उसकी लाठी-डंडों से गाड़ी को तोड़ दिया।

मारपीट व हादसे की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस दौरान दिव्यांग पक्ष के लोगों ने महिला के लड़कों पर गंभीर आरोप लगाए है। रात को मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों द्वारा तोड़ी गई गाड़ी को दिखाती नितिन की पत्नी संगीता।

आरोपियों द्वारा तोड़ी गई गाड़ी को दिखाती नितिन की पत्नी संगीता।

पहले चौराहे पर होता है हादसा

CCTV कैमरे में कैद तस्वीरों में दिख रहा है कि किया कपंनी की स्पेशल गाड़ी में सवार होकर दोनो टांगो से अपाहिज नितिन अपने घर सेक्टर 13 से अपनी दुकान की तरफ 2 बजकर 1 मिनट जा रहा है। जैसे ही गाड़ी चौराहे पर पहुंचती है दाई तरफ की सड़क से राकेश सिंगला अपनी पत्नी को लेकर एक्टिवा पर आता है।

चौराहे पर आते ही एक्टिवा की गाड़ी के साथ साइड में टक्कर होती है। जिससे महिला करीब 10 फुट ऊपर उछल कर सड़क पर गिर कर घायल हो जाती है। इस दौरान गाड़ी चालक नितिन भी गाडी को साइड में खड़ी कर लेता है और दोनों शीशे नीचे उतार कर उनसे माफी भी मांगता है। लेकिन उसके साथ वहां पर महिला पक्ष की तरफ मारपीट की जाती है। सिर पर वॉर किया जाता है।

सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में नितिन को गाड़ी से बाहर निकालने के लिए मारपीट करते आरोपी।

सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में नितिन को गाड़ी से बाहर निकालने के लिए मारपीट करते आरोपी।

घर के बाहर फिर की जाती है मारपीट

हादसे के बाद नितिन दुकान पर जाने की बजाय अपने घर की तरफ जाता है। इतनी देर में एक गाड़ी में सवार तीन युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आते है और दिव्यांग को गाड़ी से बाहर निकाल कर पीटने की कोशिश करते है। जब वह निकलता तो उसके साथ गाड़ी के अंदर ही मारपीट की जाती है। उसकी गाड़ी भी तोड़ दी जाती है।

करीब 3 मिनट तक ऐसा ही होता है। इस दौरान नितिन की पत्नी व उसकी भाभी भी उनके हाथ पांव जोड़ते है। लेकिन उनके साथ भी धक्का मुक्की की जाती है। जब मौके पर काफी महिलाएं व अन्य लोग आते है तो वह तीनों वहां चले जाते है।

देर शाम को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते जांच अधिकारी सुदंर कुमार।

देर शाम को मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते जांच अधिकारी सुदंर कुमार।

शिकायत में ये लागए आरोप

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए है कि जब उसके साथ मारपीट हो रही थी तो उसकी पत्नी संगीता व मेरे छोटे भाई की पत्नी सुमन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी आरोपियों ने बदतमीजी की, गलत तरीके से छुआ व गन्दी गन्दी गालियां दी। इतना ही नहीं इस बीच मेरी माता के साथ भी जो बीच बचाव करने की कोशिश कर रही थी उनके साथ बदतमीजी की व उनको गन्दी गन्दी गालियां दी।

इन धाराओं मे मामला दर्ज

देर शाम के सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थान के जांच अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 148,149,323,308,452,506,509,120B के तहत मामला दर्जकर लिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *