Wednesday , 4 February 2026

अंबाला में युवती संदिग्ध हालात में लापता:HDFC बैंक में करती थी जॉब; सुबह पिता छोड़ कर आया, शाम को लौटी नहीं

हरियाणा के अंबाला में 23 वर्षीय युवती संदिग्ध हालत में लापता हो गई। युवती HDFC बैंक में जॉब करती थी। सुबह पिता बैंक के लिए छोड़कर आया था। लेकिन ड्यूटी के बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी है।

गांव न्यौला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पास 2 बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी HDFC बैंक रसुलपुर में जॉब करती थी। उसकी बेटी को वह कल बुधवार को सुबह 9.50 बजे बैंक में छोड़कर आया था।

बोली-ऑटो में आ रही हूं, मिली नहीं

उसकी बेटी ने उसे बताया कि मैं रसुलपुर से मटहेड़ी ऑटो में बैठ कर जा रही हूं। मुझे मटहेड़ी में मिल जाना। वह अपनी बेटी को लेने के लिए मटहेड़ी चला गया, लेकिन उसकी बेटी उसे वहां नहीं मिली। उसने ऑटो चालक से पूछा तो उसने बताया कि एक लड़की को ऑटो में रसुलपुर से मटहेड़ी तक लेकर आया था,वहां से युवती दोपहर करीब 12.35 बजे प्राइवेट बस में अंबाला जाने के लिए सवार हुई थी।

पुलिस ने केस दर्ज किया

लेकिन युवती वापस घर नहीं लौटी। बेटी का कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर नग्गल थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *