Saturday , 2 August 2025
Breaking News

अंबाला में ठंड से बेसुध पड़ा मिला व्यक्ति:लोगों ने मृत समझ डायल-112 को सूचना दी; अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर बोले- जिंदा है

हरियाणा के अंबाला शहर में एक व्यक्ति बेसुध हालत में दुकान के बाहर पड़ा मिला।

लोगों ने मृत समझ डायल-112 की टीम को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और व्यक्ति सिविल अस्पताल अंबाला सिटी पहुंचाया। यहां, डॉक्टरों ने व्यक्ति के जिंदा होने की पुष्टि की।

डॉक्टरों के मुताबिक, व्यक्ति ठंड की चपेट में आया हुआ है, जिसकी वजह से उसका शरीर पूरी तरह से अकड़ा पड़ा था। हालांकि, व्यक्ति की नब्ज चल रही थी। अभी तक व्यक्ति के नाम की पहचान नहीं हो पाई है।

अंबाला में आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही ठंड
जानकारी के मुताबिक, अंबाला सिटी के 2 खंबा चौक पर एक दुकान के बाहर रात को व्यक्ति सोया था, लेकिन सुबह कोई हलचल दिखाई ने देने पर लोगों ने उसे मृत समझ लिया और पुलिस को सूचित किया। बता दें कि पिछले कई दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड से समूचा उत्तर भारत चपेट में है। हरियाणा के अंबाला जिले में भी ठंड आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है।

गुरुवार शाम ढलते ही घना कोहरा छा गया। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

अगले कई दिनों तक राहत नहीं
IMD चंडीगढ़ के मुताबिक, आगामी कई दिनों तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। 21 जनवरी तक धुंध छाए रहने के साथ तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। 20 व 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, 22 व 23 जनवरी को 6 तो 24 व 25 जनवरी को 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। हालांकि, 22 जनवरी से आमजन को धुंध से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

Check Also

रेवाड़ी में कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी:मौके पर ही मौत, राहगीर ने दी जानकारी, पिता को लेने रेलवे स्टेशन जा रहा था

हरियाणा के रेवाड़ी में रेवाड़ी पटौदी रोड पर गांव काकोडिय़ा के पास एक तेज रफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *