अंबाला जिला बार एसोसिएशन की चौधर एडवोकेट जबर को मिली है, जबकि जगतार सिंह उपप्रधान बने। जबर चौधरी ने एडवोकेट सुनील जैन, संदीप चौहान और रितु सिंह मान को कड़ी मात दी। जबर सिंह को 662, संदीप चौहान को 398, सुनील जैन को 64, रितु सिंह मान को मात्र 12 वोट मिले, जबकि 2 वोट कैंसिल हुई। जबर सिंह ने संदीप चौहान को 264 वोट से मात दी।
उप प्रधान पद पर जगतार सिंह को 589 वोट हासिल करके अरविंद गौड़ को 197 वोट से मात दी। अरविंद को 292 वोट मिले। वहीं, चेतन कुमार सिंघल को 249 वोट मिले। उधर, 697 वोट हासिल करके रिपनजीत सिंह सोनी सचिव बने। उन्होंने हश्र स्वहाने को 260 वोट से हराया। हश्र स्वहाने को 437 वोट मिले।

प्रधान पद पर जबर सिंह चौधरी, संदीप चौहान, सुनील जैन व रितु सिंह मान अपनी किस्मत आजमाई।
जानिए कौन-कौन चुनावी दंगल में उतरा था
सुबह 9 से शाम साढ़े 4 बजे तक वोटिंग हुई। उसके तुरंत बाद काउंटिंग शुरू हुई। जैसे-जैसे काउंटिंग चल रही थी, ठीक वैसे ही वकीलों की धड़कने बढ़ने लगी थी। प्रधानी का ताज किसके सिर सजेगा, जानने के लिए कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। चुनाव 3 बैलेट पेपर से 10 बूथों पर हुआ।
प्रधान पद पर जबर सिंह चौधरी, संदीप चौहान, सुनील जैन व रितु सिंह मान अपनी किस्मत आजमा रहे थे। वहीं, उपप्रधान पद पर अरविंद गौड़, जगतार सिंह व चेतन कुमार सिंघल चुनावी दंगल में उतरे हुए थे। वहीं, चुनाव से पहले प्रधान पद समेत अन्य पदों पर उतरे उम्मीदवारों ने बाजी अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई थी। चुनाव से पहले आखिरी घंटों में भी उम्मीदवारों ने हवा का रुख अपने पाले में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

वहीं, चुनाव से पहले प्रधान पद समेत अन्य पदों पर उतरे उम्मीदवारों ने बाजी अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी। चुनाव से पहले आखिरी घंटों में भी उम्मीदवारों ने हवा का रुख अपने पाले में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।
5 कैंडिडेट को मात दे जॉइंट सेक्रेटरी बने आशीष
जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे। आशीष शर्मा ने 408 वोट हासिल करके 5 कैंडिडेट को कड़ी मात दी। अशोक कुमार को 56, मोहिंद्र को 93, आदित्य कपूर को 151, साहिल अलाहबादी को 164 व नितिन अग्निहोत्री 251 वोट मिले। इसमें 15 वोट कैंसिल हुए।
वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर रोहिन सेठी के सामने कोई और दावेदार नहीं होने से उनके लिए रास्ता पहले ही साफ हो गया था। इसी प्रकार एग्जीक्यूटिव पद पर भी स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। कार्यकारिणी में महिला आरक्षित पद पर मोनिका समरा, कार्तिक अरोड़ा, पुनीत कुमार गुप्ता व संदीप सिंह बराड़ रहे।

चुनाव में वोट करने के लिए वकील सुबह से कतार लगी रही