Friday , 1 August 2025
Breaking News

world oldest woman | Deolira Gliceria Pedro da Silva of Brazil vs Maria Branyas Morera | ब्राजील में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला: ID कार्ड में बर्थ डेट 10 मार्च 1905; पड़पोती बोली- 119 की हैं दादी, 130 साल जिएंगी

[ad_1]

रियो डि जेनेरियो4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
डेओलिरा ग्लिसेरिया पेड्रो डि सिल्वा का जन्म 10 मार्च 1905 को हुआ था। इस लिहाज से उनकी उम्र 119 साल है। - Dainik Bhaskar

डेओलिरा ग्लिसेरिया पेड्रो डि सिल्वा का जन्म 10 मार्च 1905 को हुआ था। इस लिहाज से उनकी उम्र 119 साल है।

ब्राजील की डेओलिरा ग्लिसेरिया पेड्रो डि सिल्वा का जन्म 10 मार्च 1905 को हुआ था। इस लिहाज से उनकी उम्र 119 साल है। खास बात यह है कि उनके पास ब्राजीलियन लैंग्वेज में सरकार की तरफ से जारी किया गया आईडेंटिफिकेशन कार्ड (ID) भी है।

वैसे, फिलहाल दुनिया में सबसे उम्रदराज महिला का रिकॉर्ड फिलहाल 117 साल की मारिया ब्रायंस मोरेरा के नाम है। उनका जन्म अमेरिका में हुआ, लेकिन इस वक्त वो स्पेन में रहती हैं और लंबे वक्त से एक नर्सिंग होम में एडमिट हैं।

डेओलिरा ग्लिसेरिया पेड्रो डि सिल्वा के पास ब्राजीलियन लैंग्वेज में सरकार की तरफ से जारी किया गया आईडेंटिफिकेशन कार्ड (ID) भी है।

डेओलिरा ग्लिसेरिया पेड्रो डि सिल्वा के पास ब्राजीलियन लैंग्वेज में सरकार की तरफ से जारी किया गया आईडेंटिफिकेशन कार्ड (ID) भी है।

गोल्डन ओल्डी

  • डेओलिरा को ब्राजीलियन मीडिया प्यार से ‘गोल्डन ओल्डी’ कहता है। 119 साल की हो चुकीं डेओलिरा का परिवार कहता है कि वो अब भी 10 साल जी सकती हैं। इस वक्त वो भरेपूरे परिवार के साथ इटापेरूना में रहती हैं। यह रियो का ही उपनगरीय या कहें सबअर्बन एरिया है।
  • डेओलिरा ने दोनों विश्व युद्ध देखे हैं। इतना ही नहीं वर्तमान में सबसे बुजुर्गवार महिला की रिकॉर्ड होल्डर मारिया ब्रायंस से वो दो साल बड़ी हैं। इस लिहाज से देखें तो डेओलिरा ही दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हैं।
  • ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ के मुताबिक- डेओलिरा की डेट ऑफ बर्थ के बारे में इसलिए शक नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह उनके नेशनल आईडेंटिटीफिकेशन कार्ड पर दर्ज है।
डेओलिरा की पड़पोती डोरोतेया फेरिरा डि सिल्वा कहती हैं- 119 साल की होने के बावजूद वो काफी एक्टिव हैं। मुझे लगता है कि वो कम से कम 130 साल तो जिएंगी ही।

डेओलिरा की पड़पोती डोरोतेया फेरिरा डि सिल्वा कहती हैं- 119 साल की होने के बावजूद वो काफी एक्टिव हैं। मुझे लगता है कि वो कम से कम 130 साल तो जिएंगी ही।

अब यूनिवर्सिटी में रिसर्च

  • माना जा रहा है कि डेओलिरा इस धरती पर मौजूद सबसे उम्रदराज इंसान हैं। अब साओ पाउलो यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर ह्यूमन जीनोम एंड स्टेम सेल्स डिपार्टमेंट की टीन डेओलिरा के दीर्घायू होने पर रिसर्च कर रही है।
  • डेओलिरा की पड़पोती डोरोतेया फेरिरा डि सिल्वा कहती हैं- 119 साल की होने के बावजूद वो काफी एक्टिव हैं। मुझे लगता है कि वो कम से कम 130 साल तो जिएंगी ही। वो घर में आज भी बहुत एक्टिव रहती हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई उनका ये रिकॉर्ड तोड़ पाएगा।
  • डोरोतेया आगे कहती हैं- वो आज भी पिग्स और चिकन्स का ध्यान रखती हैं। वो पाईएप्पल को छोड़कर सब खा लेती हैं। इस फ्रूट से उन्हें एलर्जी है।
फिलहाल दुनिया में सबसे उम्रदराज महिला का रिकॉर्ड फिलहाल 117 साल की मारिया ब्रायंस मोरेरा के नाम है। उनका जन्म अमेरिका में हुआ, लेकिन इस वक्त वो स्पेन में रहती हैं।

फिलहाल दुनिया में सबसे उम्रदराज महिला का रिकॉर्ड फिलहाल 117 साल की मारिया ब्रायंस मोरेरा के नाम है। उनका जन्म अमेरिका में हुआ, लेकिन इस वक्त वो स्पेन में रहती हैं।

फैमिली की बात

  • ब्राजील के एक डॉक्टर जुएर डि परेरा कहते हैं- वो काफी बातें करती हैं और सबसे बड़ी बात है कि डेओलिरा की फैमिली बहुत एकजुट होकर उनका ध्यान रखती है। उनके बहन-भाईयों में से अब कोई जिंदा नहीं है। खुद डेओलिरा के चार बच्चों की मौत हो चुकी है। वो अपनी फैमिली में 104 लोगों को देख चुकी हैं। उनके सात बच्चे थे। 20 नाती-पोते हैं। 40 पड़पोते और पड़पोतियां हैं। पड़पोते और पोतियों के भी 37 बच्चे हैं।
  • 63 साल की पोती लेईदा कहती हैं- कुछ साल पहले गिरने से उनकी पैर की हड्डी टूट गई। ये जुड़ न सकी। अब वो व्हीलचेयर पर रहती हैं, लेकिन उन्हें हर चीज का ध्यान रहता है। हालांकि, अब कुछ कम सुनाई देता है। अब डॉक्टर जुएरा और डेओलिरा का परिवार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मैनेजमेंट से संपर्क कर रहा है ताकि डेओलिरा का दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का खिताब दिलाया जा सके।
खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *