



स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (RCB) 2024 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। 17वें सीजन का 25वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगा।
मुंबई का यह पांचवां मैच होगा। टीम 4 में से 3 हार और महज एक जीत से दो पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। दूसरी ओर बेंगलुरु का यह छठा मैच होगा। टीम को पिछले पांच 5 में से केवल 1 मैच में जीत मिली और बाकी 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु के भी दो पॉइंट्स हैं और पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। MI रन रेट सही होने की वजह से आठवें नंबर पर है।
हेड टु हेड में MI आगे
हेड टु हेड में MI का पलड़ा भारी है। अब तक IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। 18 में मुंबई को और 14 में बेंगलुरु को जीत मिली। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीम 9 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इसमे से MI 6 बार और RCB 3 बार जीती हैं।

MI के ओपनर्स फॉर्म में लौटे, तिलक टॉप स्कोरर
मुंबई के ओपनर्स फॉर्म में लौट आए है। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ दोनों ओपनर्स ने टीम को अर्धशतकीय साझेदारी कर बेहतरीन शुरुआत दी। हालांकि, टीम में मिडिल ऑर्डर इस गति को बनाए रखने में विफल रहा। सिर्फ तिलक वर्मा ने अब तक इम्प्रैस किया है। वे टीम के टॉप स्कोरर है। सूर्यकुमार यादव की वापसी निराशाजनक रही, नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अब बेहतर करने के लिए उत्सुक होंगे।
जसप्रीत बुमराह इकोनॉमिकल गेंदबाजी करने में सफल रहे है, जिसके चलते बल्लेबाजों पर बना प्रेशर का सही फायदा उठाकर जेराल्ड कूट्जी ने लगातार विकेट लिए।

RCB के लिए विराट का फॉर्म की पॉजीटिव
RCB में केवल विराट कोहली ही हैं जो बड़े रन बना रहे हैं और बड़ी पारियां खेल रहे हैं। टीम के लिए विदेशी सितारे को फॉर्म हासिल करने की जरूरत है। जिनमें कप्तान फाफ डु प्लेसिस (109 रन), ग्लेन मैक्सवेल (32) और कैमरून ग्रीन (68) शामिल हैं। कोहली का फॉर्म ही टीम के लिए पॉजीटिव बात रही है।
बॉलिंग लाइनअप को लय खोजने की जरूरत है, यश दयाल 5 पारियों में 5 विकेट के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। टीम को बॉलर्स से कम से कम 1-2 विकेट के आश्वासन की जरूरत है।

पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच आमतौर पर गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस विकेट पर पेसर्स को भी मदद मिलती है।
यहां अब तक IPL के 111 मैच खेले गए हैं। 51 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 60 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो RCB ने 2015 में MI के ही खिलाफ बनाया था।
वेदर कंडीशन
मुंबई में गुरुवार को मौसम अच्छा रहेगा। मैच वाले दिन यहां धुप रहेगी, बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 35 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा रहेगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर : आकाश मधवाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, यश दयाल और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर : महिपाल लोमरोर।
Source link