Saturday , 21 March 2026

Vaibhav Sooryavanshi; under 19 India ODI World Cup 2026 Squad Players List Ayush Mhatre Vihaan Malhotra | वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान बने: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए कमान मिली; वर्ल्ड कप में आयुष म्हात्रे ही कप्तान होंगे


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Vaibhav Sooryavanshi; Under 19 India ODI World Cup 2026 Squad Players List Ayush Mhatre Vihaan Malhotra

मुंबई6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। वे साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, वर्ल्ड कप में आयुष म्हात्रे ही कप्तान होंगे। वे इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हैं।

BCCI ने शनिवार को साउथ अफ्रीका टूर और अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया है। बोर्ड ने विहान मल्होत्रा को वर्ल्ड कप के लिए उपकप्तान बनाया है। विहान भी इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका नहीं जा रहे हैं।

भारत की युवा टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 3 जनवरी से शुरू होगा। इसमें 3 वनडे खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया 15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी।

15 जनवरी को USA के खिलाफ भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी। दूसरा मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश और तीसरा मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप से पहले दो कप्तान क्यों बनाए? BCCI ने प्रेस रिलीज में बताया कि युवा टीम के रेग्युलर कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा की कलाई में चोट लगी है। दोनों साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहेंगे। ये दोनों चोट के इलाज के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे। फिर ICC मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ेंगे।

वर्ल्ड कप में 16 टीमें खेलेंगी, भारत को ग्रुप B में रखा गया ICC पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला हरारे में होगा। 5 बार की चैंपियन भारत (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को ग्रुप-B में रखा गया है, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड, अमेरिका (USA) और बांग्लादेश से होगा।

वैभव सूर्यवंशी को 14 साल की उम्र में कप्तानी मिली है। उनसे जुड़े अन्य रोचक फैक्ट भी जानिए…

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टीम- वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर. एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम- आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर. एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन।

—————————————–

वैभव से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए

बिहार के वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति ने दिया बाल पुरस्कार

क्रिकेट जगत में 14 साल की उम्र में एंट्री लेने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले वैभव को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला है। वैभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Pakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure

Hindi NewsSportsCricketPakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure | PCB Political Interferenceस्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *