Saturday , 21 March 2026

Two girls got married in a temple in Supaul. | सुपौल में 2 लड़कियों ने मंदिर में की शादी: गैस चूल्हे से लिए सात फेरे, बोलीं- लड़कों में इंट्रेस्ट नहीं; इंस्टाग्राम से हुई मुलाकात – Supaul News


सुपौल में 2 युवतियों ने एक दूसरे से शादी कर ली। 21 साल की पूजा और 18 साल की आरती पहली बार इंस्टाग्राम पर मिले थे। 2 साल पहले दोनों के बीच पहली बातचीत हुई थी।

.

इसके बाद दोनों ने अपने नंबर एक्सचेंज किए फिर मुलाकात शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। मंगलवार को दोनों ने त्रिवेणीगंज मेलाग्राउंड के मंदिर में शादी कर ली।

शादी के दौरान दोनों ने गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए बुधवार को दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई है। पूजा और आरती का कहना है कि अब हम एक-दूसरे के साथ ही रहेंगे।

अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूजा और आरती की लव स्टोरी…

सबसे पहले शादी की 4 तस्वीरें देखिए…

मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाते पूजा और काजल।

मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाते पूजा और काजल।

गैस चूल्हे से सात फेरे लेते पूजा और काजल।

गैस चूल्हे से सात फेरे लेते पूजा और काजल।

शादी के बाद सेल्फी लेतीं दोनों लड़कियां।

शादी के बाद सेल्फी लेतीं दोनों लड़कियां।

शादी के बाद काजल ने पूजा के पैर छूकर आशीर्वाद लिए।

शादी के बाद काजल ने पूजा के पैर छूकर आशीर्वाद लिए।

हम कपल की तरह एक साथ रहते हैं

पूजा मधेपुरा जिले के मुरलीगंज गोशाला चौक वार्ड 8 की रहने वाली है। काजल शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा बघला वार्ड 1 में रहती है। पूजा ने बताया कि वो काजल के साथ 2 महीनों से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 में एक किराए के कमरे में साथ रह रही थी।

हम दोनों की पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। हम एक ही मॉल में काम करते हैं। उस वक्त मैं काजल को नहीं जानती थी। हम दोनों एक ही शहर में अलग-अलग रहते थे। इंस्टाग्राम से बातचीत शुरू होने के बाद हम मिलने लगे।

धीरे-धीरे हमने एक साथ रहने का फैसला लिया। हम एक किराए के कमरे में साथ रहने लगे। मैं अंदर से खुद को लड़का मानती हूं और काजल लड़की। हम दोनों एक कपल की तरह रहने लगे।

मंगलवार को हमने शादी कर ली। परिवार के लोग इस रिश्ते को नहीं मानते इसलिए हमने फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। अब जिसे जो सोचना है सोचे, हम तो साथ रहेंगे।

काजल बोली- अब पूजा के साथ ही रहूंगी

इधर शादी करने वाली दूसरी लड़की काजल का कहना है कि मैं पूजा से प्यार करती हूं। उसे मेरे अच्छे, बुरे सबकी पहचान है। हम दोनों जीवनभर साथ रहना चाहते हैं। हमारे रिश्ते को लेकर परिवार के लोग खुश नहीं होते इसलिए हमने शादी कर ली।

अब हम दोनों को कोई जुदा नहीं कर सकता है। पूजा मेरी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखती है। वो एक बहुत अच्छी पार्टनर है।

पूजा-काजल बोलीं- हमें लड़कों में इंट्रेस्ट नहीं

पूजा और काजल ने बताया कि, हमें लड़कों में कोई इंट्रेस्ट नहीं है। हम दोनों एक दूसरे के साथ ही खुश हैं। हमारा रिश्ता भावनाओं से जुड़ा है। जीवनभर साथ रहने और शादी का फैसला हमने बहुत सोच समझकर लिया है। हम अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहते हैं।

हमने एक साथ जीने-मरने की कसम खाई है। अब हम साथ ही रहेंगे। मुझे पता है कि काजल कभी प्रेग्नेंट नहीं हो पाएगी, लेकिन हमें शारीरिक संबंधों से कोई मतलब नहीं है। हम बस साथ रहना चाहते हैं।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Pakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure

Hindi NewsSportsCricketPakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure | PCB Political Interferenceस्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *