Sunday , 22 March 2026

There are 1 lakh elderly people above the age of 100 in Japan | जापान में 1 लाख बुजुर्गों की उम्र 100 से ज्यादा: 55वीं बार बनाया रिकॉर्ड, दुनिया की सबसे ज्यादा बुजुर्ग आबादी वाला देश बना


टोक्यो13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जापान की आबादी में बुजुर्ग 10 फीसदी है। - Dainik Bhaskar

जापान की आबादी में बुजुर्ग 10 फीसदी है।

जापान में करीब 1 लाख लोगों ने 100 साल से ज्यादा की उम्र पूरी कर ली है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री ताकामारो फुकोका ने शुक्रवार को बताया कि 87,784 महिलाओं और 11,979 पुरुषों की उम्र 100 साल से ज्यादा है।

महिला और पुरुष को मिलाकर कुल 99,763 बुजुर्ग 100 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, जिसमें 88% महिलाएं हैं। यह देश की कुल आबादी 12.4 करोड़ का 0.81% है। जापान ने लगातार 55वें साल यह रिकॉर्ड बनाया है।

जापान में 15 सितंबर को बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है। इस दिन जापानी पीएम 100 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बधाई पत्र और चांदी का गिलास देते है। इस बार 52,310 बुजुर्गों को यह सम्मान दिया जाएगा।

देश की सबसे बुजुर्ग महिला 114 साल की शिगेको कागावा हैं और सबसे बुजुर्ग पुरुष 111 साल के कियोताका मिज़ुनो हैं।

जीवन जीने की दर में जापान का चौथा नंबर

जापान में जीवन दर 95.1 है यानी यहां लोगों की औसत उम्र 95 साल है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू 2024 के डेटा के मुताबिक विश्व के ऐसे देश जहां लोगों की औसत उम्र सबसे ज्यादा है, उनमें जापान चौथे नंबर पर है। इनमें महिलाएं पुरूषों से ज्यादा जिंदा रहती है।

स्वस्थ देशों की लिस्ट में जापान का दूसरा नंबर

वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू के 2025 के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के सबसे स्वस्थ्य देशों में जापान दूसरे नंबर पर है। इस रिपोर्ट को जीवन की दर, मोटापा, डायबिटीज, खुशी और सेहत पर होने वाले खर्च के आधार पर तैयार किया गया है।

सरकार की पहल से बदली लोगों की जीवन शैली

1960 की दशक तक जापान में लोगों की उम्र G7 देशों के लोगों के औसत उम्र से कम थी। 1963 में सरकार ने एक सर्वे किया। इसमें 153 लोगों की उम्र 100 साल से ज्यादा थी।

इसके बाद सरकार ने सार्वजनिक पहल शुरू की। लोगों को नमक और चीनी कम खाने के लिए जागरूक किया गया। जापानी लोगों में मोटापा की समस्या कम है। इससे दिल और कैंसर जैसी बीमारियां कम होती हैं।

1923 में टीवी पर 3 मिनट का एक एक्सरसाइज प्रोग्राम चलाया गया, जो अब जापान का कलचर बन गया है। 1981 में 1000 लोग 100 साल की उम्र पूरी कर चुके थे। 1998 तक यह आंकड़ा 10,000 पहुंच गया था।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने इन आंकड़ों को गलत बताया। 2010 में जापान के परिवार रजिस्टरों के सरकारी ऑडिट से पता चला कि 100 साल से ज्यादा के उम्र वाले 2 लाख 30 हजार लोग या तो लापता हैं या मर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुजुर्गों के रिश्तेदार पेंशन योजनाओं का फायदा लेने के लिए आंकड़ों में गड़बड़ी करते हैं।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Pakistan Army Chief Asim Munir & Shia Community Iran Controversy

इस्लामाबाद2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने गुरुवार को शिया धर्मगुरुओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *