Sunday , 14 December 2025
Breaking News

The first phase of the RAS-2024 interview began yesterday for 1,096 vacancies. 2,461 candidates qualified for the mains exam. | RAS-2024 के इंटरव्यू का पहला चरण कल से: 1096 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी, 2461 कैंडिडेट्स हुए थे मेंस एग्जाम में सिलेक्ट – Ajmer News


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत कल से होगी। ये 12 दिसम्बर तक होंगे। इंटरव्यू लेटर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्

.

सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- ​साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां मय सभी मूल दस्तावेजों व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।

बढ़ा दी थी पदों की संख्या

  • RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
  • 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
  • 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे।
  • पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।

आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…



Source link
Tiwari Aka

Check Also

India Meteorological Department (IMD) Recruitment for 134 Posts; Last Day Today for Applications; Graduates, B.Tech, M.Tech holders can apply. | सरकारी नौकरी: भारत मौसम विज्ञान विभाग में 134 पदों पर भर्ती; आवेदन का आज आखिरी दिन, ग्रेजुएट्स, बीटेक, एमटेक होल्डर्स करें अप्लाई

Hindi NewsCareerIndia Meteorological Department (IMD) Recruitment For 134 Posts; Last Day Today For Applications; Graduates, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *