Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

The 8th phase of RAS-2023 interviews will run from tomorrow till 18 September; RPSC had released vacancies for 972 posts | RAS-2023 के 8वें चरण के इंटरव्यू कल से: 18 सितंबर तक चलेंगे; RPSC ने 972 पदों पर निकाली थी वैकेंसी – Ajmer News

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 के पदों के लिए 8वें चरण के इंटरव्यू सोमवार से शुरू होंगे। इंटरव्यू 18 सितंबर तक चलेंगे। 8वें चरण में शामिल उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेटर आयोग की वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कर दिए ग

.

बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से इंटरव्यू का पहला चरण 21 अप्रैल से शुरू किया गया और 7वें चरण के इंटरव्यू 21 अगस्त को पूरे हुए थे।

साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म एवं सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां और दस्तावेजों की एक प्रति (मूल दस्तावेजों सहित) साक्षात्कार के समय आयोग में प्रस्तुत करनी होगी।

आयोग द्वारा साक्षात्कार पत्र ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे और न ही ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र तथा सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार किए जाएंगे।

बता दें कि इस भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया गया था। पहले 905 पद (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन मांगे। बाद में पद बढ़ा कर 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) कर दिए गए।

6 लाख 96 हजार 969 कैंडिडेट्स ने किया था आवेदन

  • आरएएस-2023 भर्ती के लिए 6 लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। इनके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक किया गया।
  • परीक्षा में कुल 4 लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। आपत्तियों के परीक्षण के बाद 20 अक्टूबर 2023 को आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया था।
  • प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सफल रहे 19355 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इसका रिजल्ट 2 जनवरी 2025 को जारी किया गया।
  • इसमें 2168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया। इसमें 2 कैंडिडेट्स के रिजल्ट शील्ड कवर रखे गए। 20 का रिजल्ट कैंसिल किया गया। 3 का प्रशासनिक कारणों से होल्ड किया।

आरएएस मैंस-2024 के रिजल्ट का इंतजार

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आरएएस-2024 भर्ती 733 पदों पर निकाली गई थी।
  • 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
  • आरएएस प्री 2024 एग्जाम 2 फरवरी को हुआ। इसमें 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स में से 21 हजार 539 पास हुए।
  • मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा अजमेर और जयपुर में कुल 77 केंद्रों पर हुई थी।
  • परीक्षा के पहले दिन सामान्य अध्ययन (पेपर-1) में 84.44% और सामान्य अध्ययन (पेपर-2) में 83.78% अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
  • अब रिजल्ट का इंतजार है।

Source link

Tiwari Aka

Check Also

90 साल के दलाई लामा की एल्‍बम को ग्रैमी अवॉर्ड:अरुणाचल की पर्वतारोही ने माउंट एकांकागुआ फतह किया; 4 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *