Wednesday , 4 February 2026

Tanya Mittal stylist accuses her of not clearing dues Bigg Boss 19 outfits | तान्या मित्तल ने साड़ियों की नहीं की पेमेंट: इन्फ्लुएंसर की डिजाइनर का आरोप, बोलीं- लंबे समय से मेहनत कर रही हूं, मुझे बेवकूफ समझा है?


46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल शो के दौरान खूब चर्चा में रही थीं। अब वह फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कारण कोई शो नहीं बल्कि उनकी स्टाइलिश रिद्धिमा शर्मा का एक पोस्ट है, जिसमें उन्होंने तान्या पर साड़ियों की पेमेंट न करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, मैंने हमेशा तान्या मित्तल का सपोर्ट किया है। दर्शक जानते हैं कि मैं ही उनकी स्टाइलिंग करती हूं। उन्होंने मुझसे बात तक नहीं की है और फोन पर यह कहने के बावजूद कि उन्हें आउटफिट बहुत पसंद आया, मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। मैंने उन्हें एक तोहफा और एक लेटर भी भेजा, लेकिन थैंक्यू तक नहीं।

मैं आउटफिट भेज रही हूं, पोर्टर का खर्च भी दे रही हूं और अब टीम मुझसे कह रही है कि अगर साड़ी आज नहीं पहुंची, तो मुझे मेरी फीस बिल्कुल नहीं मिलेगी। मैं इतने लंबे समय से मेहनत कर रही हूं क्या मैं बेवकूफ हूं? वाह! ब्रांड्स को अभी तक रिटर्न नहीं मिले हैं और मैं पूरे एक हफ्ते से फॉलोअप करते-करते थक गई हूं। मैं तान्या की टीम से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे पैसे दे दें।

रिद्धिमा ने आगे लिखा, दूसरी बात मैंने हर इंटरव्यू में हमेशा उनका साथ दिया है। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा। इवेंट से एक घंटा पहले तक मैं सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रही थी, फिर भी मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। और तान्या की टीम की एक लड़की ने मुझे मैसेज किया मेरे पास सबूत है कि अगर मैं आज की साड़ी का इंतजाम नहीं कर पाई, तो वे मेरा पेमेंट नहीं करेंगे। मैं आपसे बहुत विनम्रता से अनुरोध करती हूं – कृपया पेमेंट कर दीजिए।

बता दें, तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में न सिर्फ अपनी बातों को लेकर बल्कि अपनी साड़ियों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने दावा किया था कि वह शो में 800 साड़ी लेकर आई हैं।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Anil Kapoor & Vijay Varma Clash in Hansal Mehtas Corporate Drama

28 मिनट पहलेकॉपी लिंकनेटफ्लिक्स की अपकमिंग ओरिजिनल सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ का ऐलान होते ही इंडस्ट्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *