Thursday , 26 March 2026

Tamil Nadu TRB has 2,708 vacancies; Punjab PSC has 101 vacancies; SSC CHSL Tier 1: Candidates can now choose their city | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: तमिलनाडु TRB में 2,708 भर्तियां; पंजाब PSC में 101 वैकेंसी, SSC CHSL टियर-1 में सेंटर चुन सकेंगे कैंडिडेट्स


  • Hindi News
  • Career
  • Tamil Nadu TRB Has 2,708 Vacancies; Punjab PSC Has 101 Vacancies; SSC CHSL Tier 1: Candidates Can Now Choose Their City

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, टॉप जॉब्स में आज बात तमिलनाडु में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती और पंजाब PSC में आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में बात बॉलीवुड मशहूर एक्टर गोवर्धन असरानी के निधन समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात SSC CHSL टियर-1 में शहर सिलेक्ट करने की फैसिलिटी शुरू होने की।

करेंट अफेयर्स

1. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोवर्धन असरानी का निधन

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोवर्धन असरानी का 20 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है।

फिल्म शोले में असरानी का बोला गया डायलॉग 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' काफी हिट रहा।

फिल्म शोले में असरानी का बोला गया डायलॉग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ काफी हिट रहा।

  • असरानी ने अपने एक्टिंग करियर में करीब 350 फिल्मों में काम किया है। इनमें शोले, अभिमान, चुपके-चुपके, छोटी सी बात, भूल भुलैया शामिल हैं।
  • निधन से पहले असरानी ने अपनी पत्नी के सामने इच्छा जाहिर की थी कि उनकी मौत की खबर किसी को न दी जाए। वो हंगामा नहीं चाहते थे।
  • उन्होंने कहा था कि अंतिम संस्कार के बाद ही सबको इसकी खबर दी जाए।

2. साने ताकाइची जापन की पहली महिला पीएम चुनी गईं

जापान की साने ताकाइची मंगलवार, 21 अक्टूबर को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं।

ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी।

ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी।

  • ताकाइची को संसद के निचले सदन में हुए चुनाव में 149 के मुकाबले 237 वोटों से जीत मिली।
  • इसके बाद उन्हें ऊपरी सदन में भी चुना गया, जहां पहले राउंड में बहुमत से एक वोट कम रहने के बाद, दूसरे राउंड में 125-46 वोटों से जीत मिली।
  • ताकाइची ने 2021 और 2024 में भी पीएम बनने की कोशिश की थी लेकिन तब उन्हें उतने सांसदों का समर्थन नहीं मिल पाया था।

3. राष्ट्रपति द्रौपुदी मुर्मू केरल के चार दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपुदी मुर्मू मंगलवार, 21 अक्टूबर से केरल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। वो आज तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी।

बुधवार को मुर्मू दर्शन के लिए सबरीमाला अयप्पा मंदिर जाएंगी।

बुधवार को मुर्मू दर्शन के लिए सबरीमाला अयप्पा मंदिर जाएंगी।

  • बुधवार को मुर्मू दर्शन के लिए सबरीमाला अयप्पा मंदिर जाएंगी।
  • 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम राजभवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

टॉप जॉब्स

1. तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड में भर्ती

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड यानी TN TRB ने राज्य के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 2,708 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। उम्मीदवार trb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2. पंजाब PSC में भर्ती

पंजाब लोक सेवा आयोग ने पंजाब सरकार के बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारी यानी हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के 101 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. SSC में अब पसंदीदा शहर चुन सकेंगे कैंडिडेट्स

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत कैंडिडेट्स अपने पसंदीदा परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट चुन सकेंगे। ये सुविधा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी CHSL टियर 1 परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए है।

SSC ने 18 अक्टूबर को प्रेस रिलीज जारी करके नई सुविधा की जानकारी दी।

SSC ने 18 अक्टूबर को प्रेस रिलीज जारी करके नई सुविधा की जानकारी दी।

टियर-1 परीक्षा की शुरुआत 12 नवंबर, 2025 से शुरू होगी। इससे पहले कैंडिडेट्स को अपनी परीक्षा तिथि, शहर और स्लाॅट खुद चुनना होगा। ऐसे में कैंडिडेट्स 22 से 28 अक्टूबर के बीच SSC के पोर्टल में लॉग इन करके अपने ऑप्शन्स दर्ज कर सकते हैं।

पढ़ें पूरी खबर..

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

RAS-2026 का प्री-एग्जाम मई में संभव नहीं:अब तक वैकेंसी ही नहीं निकाली; सरकार ने 1 लाख भर्ती का कैलेंडर जारी किया था

आरएएस भर्ती परीक्षा-2026 की फिलहाल मई महीने में होने की संभावना नहीं है। राज्य सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *