Wednesday , 4 February 2026

Sydney Mass Shooting Photos; Jews Terrorist Firing | Australia Bondi Beach | ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमला- बुजुर्ग ने हमलावर से बंदूक छीनी, दौड़ाया: यहूदी नेता के सिर में गोली लगी, हमास के हमले में बच गए थे; PHOTOS


सिडनी10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो आतंकियों ने गोलीबारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने लोगों पर करीब 50 राउंड फायरिंग की।

इस बीच अहमद नाम के एक बुजुर्ग ने जान पर खेलकर एक आतंकी को दबोच लिया। एक वीडियो में दिखता है कि अहमद एक कार के पीछे से चुपचाप घूमते हुए हमलावर के पास पहुंचते हैं और पीछे से उस पर काबू पा लेते हैं। इसके बाद वह हमलावर से राइफल छीन लेते हैं।

उन्होंने आतंकी से गन छीनकर कई लोगों की जान बचाई। बुजुर्ग ने आतंकी पर दो राउंड फायर करने की कोशिश भी की और दूर तक दौड़ाया। इस दौरान दूसरे आतंकी ने अहमद पर फायरिंग की और उन्हें 2 गोलियां लगीं। हालांकि उनकी हालात स्थिर है।

हमले में इजराइल-ऑस्ट्रेलिया यहूदी परिषद के अध्यक्ष आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की भी घायल हो गए। ओस्ट्रोव्स्की के सिर में चोट आई है। उन्होंने बताया कि वे इससे पहले 2023 में हमास के हमले में भी फंस गए थे, हालांकि उस दौरान वे सुरक्षित बच निकले थे।

इस आतंकी हमले में 16 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ पुलिस की फायरिंग में दोनों आतंकियों को गोली लगी, जिसमें से एक 1 आतंकी की मौत हो गई है। दूसरा की हालत गंभीर है।

बॉन्डी बीच पर आतंकी हमले की घटना को 14 तस्वीरों में देखिए…

1. ब्रिज पर खड़े दो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की

बॉन्डी बीच के पास दो आतंकियों ने हनुक्का त्योहार मना रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

बॉन्डी बीच के पास दो आतंकियों ने हनुक्का त्योहार मना रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

2. गोलीबारी होते ही भगदड़ मची

आतंकियों की फायरिंग के बाद बॉन्डी बीच पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग भागते नजर आए।

आतंकियों की फायरिंग के बाद बॉन्डी बीच पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग भागते नजर आए।

3. त्योहार वाली जगह अफरा-तफरी मची

बॉन्डी बीच के पास जिस पार्क में हनुक्का त्योहार मनाया जा रहा था, वहां अफरा-तफरी मच गई।

बॉन्डी बीच के पास जिस पार्क में हनुक्का त्योहार मनाया जा रहा था, वहां अफरा-तफरी मच गई।

4. गोली लगने से बीच पर लाशें बिछ गईं

आतंकियों के फायर करते ही बॉन्डी बीच पर लाशें बिछ गईं। इसमें अब तक 11 लोगों की मौत हुई है।

आतंकियों के फायर करते ही बॉन्डी बीच पर लाशें बिछ गईं। इसमें अब तक 11 लोगों की मौत हुई है।

5. बुजुर्ग ने जान पर खेलकर आतंकी को धर दबोचा

कार के पीछे छुपे एक बुजुर्ग ने जान पर खेलकर यहूदियों पर फायरिंग कर रहे एक आतंकी को धर दबोचा।

कार के पीछे छुपे एक बुजुर्ग ने जान पर खेलकर यहूदियों पर फायरिंग कर रहे एक आतंकी को धर दबोचा।

6. फायरिंग कर रहे आतंकी से बुजुर्ग ने गन छीनी

आतंकी को दबोचने के बाद बुजुर्ग ने उससे गन छीनी और उसे दूर धकेल दिया।

आतंकी को दबोचने के बाद बुजुर्ग ने उससे गन छीनी और उसे दूर धकेल दिया।

7. बुजुर्ग ने आतंकी पर फायरिंग की और दौड़ाया

बुजुर्ग शख्स ने आतंकी से गन छीनने के बाद उस पर फायरिंग की और दौड़ाया।

बुजुर्ग शख्स ने आतंकी से गन छीनने के बाद उस पर फायरिंग की और दौड़ाया।

8. पुलिस ने आतंकियों को गोली मारी

ब्रिज से फायर कर रहे दोनों आतंकियों को पुलिस ने गोली मारी। एक आतंकी को पहले ही गोली लग चुकी थी। फुटेज में दूसरा आतंकी गोली लगने के बाद गिरता नजर आया।

ब्रिज से फायर कर रहे दोनों आतंकियों को पुलिस ने गोली मारी। एक आतंकी को पहले ही गोली लग चुकी थी। फुटेज में दूसरा आतंकी गोली लगने के बाद गिरता नजर आया।

9. पुलिस आतंकियों को CPR देती दिखी

गोली लगने के बाद घायल हुए दोनों आतंकियों को पुलिस CPR देती नजर आई। हालांकि एक आतंकी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालात में है।

गोली लगने के बाद घायल हुए दोनों आतंकियों को पुलिस CPR देती नजर आई। हालांकि एक आतंकी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालात में है।

10. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

गोलीबारी में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

गोलीबारी में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

11. हमले में यहूदी परिषद के अध्यक्ष घायल हुए

आतंकी हमले में इजराइल-ऑस्ट्रेलिया यहूदी परिषद के अध्यक्ष आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की भी घायल हुए हैं। ओस्ट्रोव्स्की के सिर में चोट आई है, लेकिन उनका कहना है कि वे ठीक हैं।

आतंकी हमले में इजराइल-ऑस्ट्रेलिया यहूदी परिषद के अध्यक्ष आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की भी घायल हुए हैं। ओस्ट्रोव्स्की के सिर में चोट आई है, लेकिन उनका कहना है कि वे ठीक हैं।

12. हमास के हमले में बचे, ऑस्ट्रेलिया में घायल हुए ओस्ट्रोव्स्की

ओस्ट्रोव्स्की ने बताया कि वो 2023 में हमास के हमले के दौरान भी फंस गए थे। हालांकि उस दौरान वे बच निकले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हुई गोलीबारी में वे घायल हो गए।

ओस्ट्रोव्स्की ने बताया कि वो 2023 में हमास के हमले के दौरान भी फंस गए थे। हालांकि उस दौरान वे बच निकले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हुई गोलीबारी में वे घायल हो गए।

13. आतंकियों में 24 साल का नवीद अकरम शामिल

यहूदियों पर हमला करने वालों आतंकियों में से एक की पहचान 24 साल के नवीद अकरम के तौर पर हुई है। वह स्नाइपर गन से लोगों को निशाना बना रहा था।

यहूदियों पर हमला करने वालों आतंकियों में से एक की पहचान 24 साल के नवीद अकरम के तौर पर हुई है। वह स्नाइपर गन से लोगों को निशाना बना रहा था।

14. आतंकी नवीद का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद

पुलिस ने आतंकी नवीद का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। इसमें उसका नाम और जन्म की तारीख लिखी हुई है। इससे उसकी उम्र की जानकारी मिली।

पुलिस ने आतंकी नवीद का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। इसमें उसका नाम और जन्म की तारीख लिखी हुई है। इससे उसकी उम्र की जानकारी मिली।

गूगल पर ट्रेंड कर रहा सिडनी अटैक

सोर्स- गूगल ट्रेंड्स

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर आतंकी हमला:16 की मौत; इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर जान बचाई

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 38 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

रूस को ट्रम्प के दावे पर यकीन नहीं:कहा- भारत ने तेल खरीद रोकने पर कुछ नहीं कहा, हम ट्रम्प के बयान का मतलब समझ रहे

रूस ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *