Thursday , 26 March 2026

Special edition of Redmi Note 13 Pro + smartphone launched | रेडमी नोट 13 प्रो+ स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन लॉन्च: इसमें 200MP का AI कैमरा और 5000mAh की बैटरी, कीमत 35,077 रुपए


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाओमी की सब ब्रांड रेडमी ने शाओमी फैन फेस्टिवल (XFF) के मौके पर ग्लोबल मार्केट में रेडमी नोट 13 प्रो+ का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। चाइनीज टेक कंपनी ने इसकी कीमत 421 डॉलर यानी करीब ₹35,077 रखी है।

रेडमी ने नोट सीरीज के इस स्मार्टफोन को इस साल की शुरुआती में भारत में 31,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया था। रेडमी नोट 13 प्रो+ 5G का स्पेशल XFF एडिशन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा।

रेडमी नोट 13 प्रो+ 5G : डिजाइन
रेडमी नोट 13 प्रो+ 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर सिल्वर फिल्म की कोटिंग की गई है, जिसके उपर ग्लास लेयर है। यहां मिस्टिक सिल्वर कलर में एक खास तरह का XFF लोगो लगाया गया है।

रेडमी नोट 13 प्रो+ 5G का यह स्पेशल एडिशन कई तरह के शाओमी फैन फेस्टिवल (XFF) स्टीकर्स के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में एक्सक्लूसिव वॉलपेपर भी दिए गए हैं। फोन मिस्टिक सिल्वर, अरोरा पर्पल, मूनलाइट वाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर में अवेलेबल है।

रेडमी नोट 13 प्रो+ XFF एडिशन : स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले : रेडमी नोट 13 प्रो में 2712×1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह एमोलेड पैनल पर बनी रेडमी की पहली स्क्रीन है, जो 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स और डिमिंग 1920​हर्ट्ज PWM है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

प्रोसेसिंग : परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4Nm फेब्रिकेशन्स बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM G610 MC4 GPU है।

बैक कैमरा : फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें OIS और EIS तकनीक से लैस 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है।

फ्रंट कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में f/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इससे 1080p@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। फोन में 120वॉट हाइपर चार्ज तकनीक है, जो 19 मिनिट में इसे 0 से 100% तक चार्ज कर सकती है। चार्जिंग फास्ट बनाए रखने तथा बैटरी की सुरक्षा के लिए फोन में Xiaomi Surge P1 चिप दी गई है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Virtual patients, real treatments; puppets teach doctors the intricacies of the disease

Hindi NewsTech autoVirtual Patients, Real Treatments; Puppets Teach Doctors The Intricacies Of The Diseaseद न्यूयॉर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *