Wednesday , 4 March 2026

Son Kills Mother in Yamunanagar for Opposing Love Marriage, Arrested by Police | लव मैरिज न कराने पर मां की हत्या: इंग्लैंड से यमुनानगर आया बेटा, 6 दिन छुपा रहा; डंडे मार गला दबाया, हौद में फेंकी लाश – Yamunanagar News


मृतका बलजिंद्र कौर का फाइल फोटो। इनके पति जगबीर श्यामपुर गांव के सरपंच हैं।

हरियाणा के यमुनानगर में श्यामपुर गांव के सरपंच की पत्नी का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके बेटे ने ही की थी। बेटा लव मैरिज करना चाहता था, जबकि मां इसके खिलाफ थी।

.

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए DSP आशीष चौधरी ने बताया कि परिवार को बिना बताए बेटा 2 साल बाद 18 दिसंबर को गुपचुप इंग्लैंड से लौटा। फिर छुपा रहा और 24 दिसंबर को आरोपी बेटे ने पशुओं को चारा डालने आई अपनी मां पर पहले डंडे से वार किए, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पानी के हौद में डाल दिया।

आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह आराम से घर पर ही रहने लगा। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला…

  • घर के हौद में मिली थी लाश: 24 दिसंबर 2025 को यमुनानगर के श्यामपुर गांव में सरपंच जसबीर सिंह की पत्नी बलजिंद्र कौर (45) की घर के हौद में लाश मिली थी। हौद में महिला का सिर पानी में डूबा हुआ था, जबकि शरीर बाहर लटका था। माथे पर चोट के निशान और चूडिय़ां टूटी हुई थीं। शव के पास ही चप्पल और शॉल भी पड़ी थी।
  • पशुघर में छिपकर बैठा आरोपी: DSP आशीष चौधरी ने बताया कि घटना के दिन ​​​बलजिंद्र कौर का आरोपी बेटा गोमित राठी चुपचाप अपने गांव पहुंचा और घर के अंदर बने पशु घर में छिपकर बैठ गया। शाम के समय उसकी मां पशुओं को चारा डालने के लिए आई। तभी मौका पाकर उसने बलजिंद्र कौर पर हमला दिया।
  • प्रेम का विरोध करने पर हत्या: DSP ने आगे बताया कि आरोपी के साथ उसका एक साथी पंकज भी था। उसने पूरे घटनाक्रम में आरोपी का साथ दिया। विदेश से वापस लौटने की खबर अकेले उसे ही थी। आरोपी का पास के ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार इसके विरोध में था। इसीलिए उसने मां की हत्या कर दी।
पानी की इसी हौद में मिला था महिला का शव।

पानी की इसी हौद में मिला था महिला का शव।

2 साल पहले इंग्लैंड भेजा था गोमित पुलिस जांच में सामने आया है कि बलजिंद्र कौर और उसके बेटे गोमित राठी के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। करीब 2 साल पहले परिजनों ने उसे इंग्लैंड भेज दिया गया था। 24 दिसंबर को मां की हत्या करने के बाद वह करनाल में जाकर छिप गया। जब परिवार ने फोन कर उसे मां के बारे में बताया तो उसने इंग्लैंड से भारत आने के बारे में कहा।

DSP आशीष चौधरी ने बताया कि 18 दिसंबर को गोमित इंग्लैंड से आया था। 24 दिसंबर को उसने मां की हत्या की।

DSP आशीष चौधरी ने बताया कि 18 दिसंबर को गोमित इंग्लैंड से आया था। 24 दिसंबर को उसने मां की हत्या की।

4 दिन के रिमांड पर आरोपी DSP ने बताया कि 29 दिसंबर को परिजन SP से मिलने आए थे। SP के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था। पूर्व में गोमित के मां से हुए विवाद की बात सामने आने के बाद उससे पूछताछ की। इसके बाद उसके साथी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। अब इन्हें 4 दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या में शामिल चीजों की तलाश की जा रही है।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Israel-Iran War Jung | US Attack, Khamenei Death, Girls Funeral, Photos

20 मिनट पहलेकॉपी लिंकईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज पांचवा दिन है। इजराइली और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *