Saturday , 21 March 2026

Snowfall Plan for New Year: Rohtang Gets Snow, Shimla-Manali Traffic Alert, Thailand Top Choice | पहाड़ों पर बर्फबारी देखने का प्लान है तो जानना जरूरी: रोहतांग में स्नोफॉल, शिमला-मनाली में जाम के चांस; फॉरेन में थाईलैंड हरियाणवियों की पहली चॉइस – Panchkula News


हिमाचल के रोहतांग में स्नोफॉल का लुत्फ लेते पयर्टक।

हरियाणा के बहुत से लोग न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिल स्टेशन की ओर रुख करते हैं। खासकर स्नोफॉल देखने का चाव रहता है। आप भी ऐसा ही प्लान कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। शिमला, मनाली, कसौली, धर्मशाला और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अभी बर्फबा

.

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर होटल, रिसॉर्ट और होम-स्टे पूरी तरह तैयार हैं। शिमला में 60 से 65 प्रतिशत, मनाली में करीब 60 प्रतिशत, कसौली में 85 से 90 प्रतिशत और धर्मशाला व डलहौजी में 55 से 60 प्रतिशत तक होटल बुकिंग हो चुकी है। शिमला-मनाली में जाम में फंसने के चांसेज काफी ज्यादा हैं।

मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे अनूप ठाकुर के मुताबिक फिलहाल होटलों में 70 प्रतिशत तक प्री बुकिंग है। अगले एक-दो दिन में न्यू ईयर नाइट के लिए होटल पूरी तरह पैक होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि फॉरेन में थाईलैंड पहली चॉइस पर है।

हिमाचल के रोहतांग में स्नोफॉल के बाद का नजारा।

हिमाचल के रोहतांग में स्नोफॉल के बाद का नजारा।

28-29 को बर्फबारी के आसार मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर जब तक अच्छी बारिश-बर्फबारी नहीं होती तब तक कोहरा लोगों को परेशान करता रहेगा। हिमाचल में नए साल से पहले 28 और 29 दिसंबर को बर्फबारी के आसार जरूर बन रहे हैं। मगर यह बर्फबारी प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले भागों में ही होने का पूर्वानुमान है। ज्यादातर भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

सोलन के बद्दी, बिलासपुर, मंडी, ऊना, हमीरपुर और पांवटा साहिब में सुबह के समय विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह रही है। बद्दी, भाखड़ा बांध के आसपास और बल्ह घाटी में इससे भी नीचे गिर गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 दिसंबर तक देर रात से सुबह 10 बजे तक मैदानी इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट दे रखा है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

शिमला में आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।

शिमला में आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक।

बर्फ देखने यहां और ऐसे जाएं…

  • रोहतांग पास मनाली से 51 किमी दूर: रोहतांग पास मनाली से लगभग 51 किलोमीटर दूर है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 13,050 फीट है। यहां टैक्सी या निजी वाहन से जाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए प्रशासन की अनुमति और मौसम का साफ होना जरूरी है। अधिकतर पर्यटक सुबह मनाली से रवाना होकर शाम तक वापस लौट आते हैं।
  • शिंकुला दर्रा मनाली से 130 किमी दूर: शिंकुला दर्रा लाहौल को जांस्कर घाटी से जोड़ता है और यहां भी बर्फ मौजूद है। यह दर्रा मनाली से करीब 130 किलोमीटर दूर और 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां केवल 4×4 वाहनों को ही जाने की अनुमति है, क्योंकि ब्लैक आइस के कारण फिसलन काफी बढ़ गई है। यह इलाका एडवेंचर टूरिस्ट के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जाता है।
शिमला के रोड पर न्यू ईयर जश्न को सजे बाजार।

शिमला के रोड पर न्यू ईयर जश्न को सजे बाजार।

3 पॉइंट में समझिए हिमाचल के किस शहर में क्या रहेगा खास…

  1. शिमला में कर सकेंगे आइस स्केटिंग: हिमाचल की राजधानी शिमला में 105 साल पुराने आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग शुरू हो गई है। ठंड बढ़ने पर कुछ दिन बाद इवनिंग सेशन में शुरू होगा। शिमला पहुंचने वाले टूरिस्ट भी प्राकृतिक विधि से जमने वाली आइस पर फिसलने का आनंद उठा सकेंगे। स्केटिंग के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 300 रुपए फीस देनी होगी। स्केट्स आइस स्केटिंग क्लब मुहैया कराएंगे।
  2. शिमला और कांगड़ा में विंटर कार्निवाल: प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर टूरिस्टों के मनोरंजन के लिए प्रशासन और बड़े-बड़े होटल में विशेष इंतजाम किए है। शिमला और कांगड़ा में विंटर कार्निवल शुरू हो गया है, जो कि न्यू ईयर की पूर्व संध्या तक चलता रहेगा। मनाली में भी अगले एक महीने तक रोजाना मॉल रोड पर डीजे पार्टी चलेगी।
  3. 24 घंटे खुले रहेंगे होटल-ढाबे: कसौली और शिमला सहित तमाम शहरों में पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने न्यू ईयर तक खाना परोसने वाले होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रखने का फैसला लिया है, ताकि लेट नाइट पहुंचने वाले टूरिस्ट को भी खाना मिल सके।

यहां समझिए सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण चीजें…

शिमला कार्निवल में 450 पुलिस जवान तैनात शिमला में न्यू ईयर के दौरान यातायात को सुचारू बनाने के लिए शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें 450 जवान तैनात किए गए हैं। शिमला में एमसी पार्किंग नियर लिफ्ट, आईएसबीटी टूटीकंडी, मेन बस स्टैंड और हॉलिडे होम होटल के पास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसी तरह, शहर में अन्य छोटे पार्किंग स्थल भी हैं, जिनकी जानकारी शिमला जिला प्रशासन की वेबसाइट पर मौजूद है।

कांगड़ा में 150 जवान तैनात कांगड़ा कार्निवल के लिए 150 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। यहां पर पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला, मेला ग्राउंड दाड़ी, वॉर मेमोरियल पार्किंग लॉट जवाहर नगर, धर्मशाला स्काई-वे लोअर टर्मिनल, मैक्लोडगंज मल्टी-लेवल कार पार्किंग में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

कपल पैकेज दे रहे ट्रैवल कंपनियां…

  • ₹24 हजार में कपल के लिए पैकेज: ट्रैवल इंडिया के मैनेजर राकेश शर्मा ने बताया कि उनके पास 5 रात व 6 दिन का कपल के लिए ₹24 हजार का पैकेज है। पैकेज में होटल, खाना व घूमना शामिल किया गया है। यह सबसे सस्ता पैकेज है, उसके बाद उनके लग्जरी पैकेज शुरू होते हैं। पैकेज में हिमाचल के तमाम हिल स्टेशन की विजिट करवाई जाती है।
  • ₹30 हजार में 6 दिन का पैकेज: यात्रा वेकेशन डॉट कॉम भी इसी प्रकार से मेग्निफिसेंट शिमला, मनाली टूर वॉल्वो व हिमाचल टूर हनीमून के नाम से पैकेज लेकर आ रही है। तीनों में ही हिमाचल के प्रमुख हिल स्टेशन पर घुमाया जाएगा। इनका पैकेज करीब ₹30 हजार रुपए से शुरू हो रहा है।
  • कपल की बजाय आ रही ग्रुप बुकिंग: सार के ट्रैवल कारोबारी कुलदीप पंघाल ने बताया कि हिल स्टेशन के लिए उनके पास भी युवाओं के ग्रुप की बुकिंग आ रही हैं। हालांकि कपल बुकिंग उनके पास नहीं हैं। वे केवल ट्रैवल में ट्रांसपोर्ट उपलब्ध करवा रहे हैं। बाकी इंतजाम खुद युवा अपने स्तर पर करते हैं।
बर्फ से लकदक शिंकुला में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

बर्फ से लकदक शिंकुला में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

हिल स्टेशन के अलावा सिक्किम, राजस्थान व विदेश डेस्टिनेशन…

  • थाईलैंड नंबर वन चॉइसः पाल ट्रैवल्स के प्रतिनिधि अमित चोपड़ा ने बताया विदेशी डेस्टिनेशन में थाईलैंड नंबर एक, बाली नंबर दो और यूएई नंबर तीन पर भारतीयों की पसंद बने हुए हैं। कम खर्च के कारण युवाओं के ग्रुप थाईलैंड को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। वही कपल यूएई जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
  • सिक्किम का भी विकल्प ट्रैवल वेकेशन के प्रतिनिधि ने बताया कि कपल इस बार हिमाचल के वैकल्पिक स्थान के तौर पर सिक्किम को देख रहे हैं। सिक्किम में कम भीड़ के चलते कपल वहां शांति के पलों को इंजॉय कर सकते हैं।
  • जैसलमेर में डेजर्ट सफारीः रोहतक में ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले अमित ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए युवा और कपल राजस्थान के जैसलमेर को भी पसंद कर रहे हैं। जैसलमेर में युवाओं के लिए डेजर्ट सफारी और स्थानीय डीजे नाइट उनके आकर्षण का केंद्र है। डीजे नाइट में राजस्थानी डांसरों के द्वारा कालबेलिया डांस युवाओं को काफी पसंद आ रहा है। जिसके कारण युवा दुबई वाली फीलिंग जैसलमेर में ले रहे हैं।

होटल कारोबारियों की नजर में न्यू ईयर हालात

होटल व्यवसायियों में उत्साह कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि इस बार नए साल के मौके पर कसौली के लगभग सभी होटल फुल एक्यूपेसी की ओर हैं। स्पेशल पैकेज, कपल डांस, फन एक्टिविटीज, डांस प्रतियोगिताएं और बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बर्फ गिरती तो और अच्छा टूरिस्ट पहुंचता शिमला के होटेलियर प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि स्नोफॉल होता तो और ज्यादा टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंचता। उन्होंने माना कि बर्फबारी के बगैर भी काफी संख्या में टूरिस्ट शिमला पहुंच रहे हैं। वीकेंड और न्यू ईयर पर और ज्यादा टूरिस्ट पहुंचने की उम्मीद है।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Pakistan Army Chief Asim Munir & Shia Community Iran Controversy

इस्लामाबाद2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने गुरुवार को शिया धर्मगुरुओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *