Thursday , 26 March 2026

Simon Harris became the youngest Prime Minister of Ireland, India ranks second after China in hepatitis cases | करेंट अफेयर्स 11 अप्रैल: साइमन हैरिस आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने, भारत हेपेटाइटिस के मामले में चीन के बाद दूसरे स्थान पर


  • Hindi News
  • Career
  • Simon Harris Became The Youngest Prime Minister Of Ireland, India Ranks Second After China In Hepatitis Cases

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

KABIL और CSIR-IMMT ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। साइमन हैरिस आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। वहीं, ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स का 94 वर्ष की आयु में निधन।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

एग्रीमेंट (AGREEMENT)

1. KABIL और CSIR-IMMT ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए : 10 अप्रैल को खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए टेक्निकल और नॉलेज के सहयोग हेतु काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रिअल रिसर्च – इंस्टिट्यूट ऑफ मिनिरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी (CSIR-IMMT) के साथ मिलकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

भुवनेश्‍वर में स्थित नाल्को कॉर्पोरेट ऑफिस में इस समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।

भुवनेश्‍वर में स्थित नाल्को कॉर्पोरेट ऑफिस में इस समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।

  • समझौते का उद्देश्य खनिज प्रसंस्करण और धातु निष्कर्षण के लिए महत्वपूर्ण विभिन्न क्षेत्रों में CSIR-IMMT की तकनीकी शक्ति का लाभ उठाना है।
  • महत्त्वपूर्ण खनिज ऐसे खनिज होते हैं जो आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये आवश्यक हैं।
  • इसमें धातुकर्म टेस्टिंग वर्क प्लान का डिजाइन और एनालिसिसि, प्रॉसेस फ्लोशीट के डेवलपमेंट और रिव्यू के साथ-साथ खनिज प्रसंस्करण के लिए प्रॉसेस टेक्नोलॉजी का सेलेक्शन शामिल है।
  • इसके अलावा, यह समझौता जॉइंट रिसर्च की भी शुरूआत करेगा और दोनों संस्थाओं के बीच वैज्ञानिक जानकारी के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा।
  • भारत के घरेलू बाजार को महत्त्वपूर्ण खनिजों की सप्‍लाई सुनिश्चित करने के लिये सार्वजनिक क्षेत्र के तीन केंद्रीय प्रतिष्‍ठानों – राष्‍ट्रीय एल्‍यूमि‍नियम कम्‍पनी लिमिटेड (NALCO), हिन्‍दुस्‍तान कॉपर लिमिटेड (HCL) और मिनरल एक्‍सप्लोरेशन कम्‍पनी लिमिटेड (MECL) की भागीदारी से खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) की स्थापना की गई है।
  • NALCO, HCL तथा MECLके बीच इक्विटी भागीदारी 40:30:30 अनुपात में होगी।
  • ‘KABIL’ वाणिज्यिक उपयोग और घरेलू आवश्‍यकताओं के लिये विदेशों में महत्त्वपूर्ण खनिजों की पहचान, अधिग्रहण, खोज, विकास, खनन और प्रसंस्करण का कार्य करती है।
  • यह नई कम्‍पनी ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका जैसे खनिज सम्‍पन्‍न देशों के साथ साझेदारी बनाने का भी कार्य करेती है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने साइमन हैरिस : आयरलैंड की संसद ने 9 अप्रैल को 37 साल के साइमन हैरिस को देश के नए और सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री के रूप में चुना है। वे मार्च 2024 में इस्तीफा देने वाले लियो वराडकर की जगह लेंगे।

आयरलैंड की संसद में मंगलवार, 9 अप्रैल को हैरिस के समर्थन में 88 वोट पड़े।

आयरलैंड की संसद में मंगलवार, 9 अप्रैल को हैरिस के समर्थन में 88 वोट पड़े।

  • साइमन हैरिस को गठबंधन की साझेदार पार्टियों फिएना फेल और ग्रीन पार्टी के अलावा कई निर्दलीय सांसदों का भी समर्थन मिला।
  • साइमन हैरिस से पहले, भारतीय मूल के राजनीतिज्ञ लियो वराडकर ने 2017 में 38 वर्ष की आयु में पदभार ग्रहण करके आयरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री के रूप में रिकॉर्ड बनाया था।
  • हैरिस 16 साल की उम्र में फाइन गेल पार्टी से जुड़े थे।
  • वह मात्र 22 साल की उम्र में काउंटी काउंसिल बने।
  • 2011 में 24 साल की उम्र में वह सांसद चुने गए।
  • 2016 में कैबिनेट में बतौर स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया।
  • इसके बाद उन्हें 2020 में उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया।

निधन (OBITUARY)

3. ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स का 94 वर्ष की आयु में निधन : ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी (फिजिसिस्ट) और नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर हिग्स का 8 अप्रैल को निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थें। पीटर हिग्स ने ‘हिग्स-बोसोन पार्टिकल’ यानी ‘गॉड पार्टिकल’ के खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पीटर हिग्स ने दर्शाया था कि कैसे बोसोन इस यूनिवर्स को जोड़कर रखता है। इस खोज के लिए पीटर हिग्स को 2013 में फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया गया था।

पीटर हिग्स ने दर्शाया था कि कैसे बोसोन इस यूनिवर्स को जोड़कर रखता है। इस खोज के लिए पीटर हिग्स को 2013 में फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया गया था।

  • पीटर हिग्स का जन्म 1929 में न्यूकैसल में हुआ था। पीटर हिग्स के पिता बीबीसी में साउंड इंजीनियर थे।
  • उन्होंने एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कई साल बिताए, जहां उन्होंने सैद्धांतिक भौतिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • 1960 के दशक में हिग्स और अन्य भौतिक विज्ञानियों ने यह समझने की कोशिश की थी कि ब्रह्मांड आखिर किस चीज से बना है।
  • 2012 में वैज्ञानिकों ने इस पर जानकारी प्राप्त कर ली, इसका नाम हिग्स बोसोन रखा गया।
  • गॉड पार्टिकल’ की खोज में भारत का भी योगदान रहा है। ‘हिग्स बोसोन’ का ‘हिग्स’ नाम ब्रिटिश भौतिकशास्त्री पीटर हिग्स के नाम पर रखा गया है। जबकि, ‘बोसोन’ भारतीय वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर है।
  • वहीं, जुलाई 2012 के न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख में सत्येंद्र नाथ बोस को ‘फादर ऑफ गॉड पार्टिकल’ बताया था।
  • 1 जनवरी, 1874 को कलकत्ता में जन्में सत्येंद्र नाथ बोस ने क्वांटम मैकेनिक्स और मैथेमेटिकल फिजिक्स में उल्लेखनीय काम किया था।

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)

4. WHO ने जारी की वैश्विक हेपेटाइटिस रिपोर्ट 2024 : 9 अप्रैल, 2024 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक हेपेटाइटिस रिपोर्ट 2024 जारी की। इस रिपोर्ट में 187 देशों के आंकड़ों को लिया गया है। वायरल हेपेटाइटिस से होने वाली मौतों की अनुमानित संख्या वर्ष 2019 के 1.1 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2022 में 1.3 मिलियन हो गई है। इनमें से 83% मौतें हेपेटाइटिस B के कारण और 17% मौतें हेपेटाइटिस C के कारण हुई।

हर दिन हेपेटाइटिस B और C संक्रमण के कारण वैश्विक स्तर पर 3,500 लोगों की मृत्यु हो रही है।

हर दिन हेपेटाइटिस B और C संक्रमण के कारण वैश्विक स्तर पर 3,500 लोगों की मृत्यु हो रही है।

  • वायरल हेपेटाइटिस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ रही है और यह बीमारी वैश्विक स्तर पर मौत का दूसरा प्रमुख संक्रामक कारण है।
  • विश्व मे संक्रमण के कारण सर्वाधिक मौतें कोविड-19 से हुई हैं।
  • वर्ष 2022 में वैश्विक स्तर पर 254 मिलियन लोग हेपेटाइटिस B और 50 मिलियन लोग हेपेटाइटिस C से पीड़ित थे।
  • चीन में हेपेटाइटिस B और C के 8.3 करोड़ मामले दर्ज किए गए, जो हेपेटाइटिस के वैश्विक मामलों का 27.5% है।
  • भारत वायरल हेपेटाइटिस के मामले में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
  • कुल 3.5 करोड़ मामलों के साथ भारत में वर्ष 2022 में हेपेटाइटिस का स्तर वैश्विक मामलों का 11.6% था।
  • भारत में सर्वाधिक मौतें तपेदिक से होती हैं, जबकि हेपेटाइटिस से होने वाली मौतें दूसरे स्थान पर हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए कार्य करती है।
  • 7 अप्रैल, 1948 को WHO का संविधान लागू हुआ था।
  • इसलिए प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
  • वर्तमान में इसके 194 सदस्य हैं।
  • U.N. के सभी सदस्य देश WHO के संविधान को स्वीकार करके इसके सदस्य बन सकते हैं।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)

5. उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वाक ब्रिज : हाल ही में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के तुलसी जल प्रपात में प्रदेश का पहला “ग्लास स्काई वाक ब्रिज” बनाया गया। इस ब्रिज का निर्माण वन और पर्यटक विभाग ने करवाया है। इसे गाजीपुर की पवन सुत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बनाया है।

इस ब्रिज को भगवान राम के धनुष और बाण के आकार का बनाया गया है।

इस ब्रिज को भगवान राम के धनुष और बाण के आकार का बनाया गया है।

  • धनुष और बाण के आकार में बने ब्रिज में खाई की ओर बाण (इसकी लंबाई 25 मीटर) है, जबकि दोनों पिलर के बीच धनुष (इसकी चौड़ाई 35 मीटर) है।
  • इस ब्रिज की भार क्षमता प्रति वर्ग मीटर में 500 किलोग्राम है।
  • इसे सबसे खूबसूरत ईको टूरिज्म केंद्र के रूप में बनाया गया है।
  • इस ब्रिज के पास एक राक एवं हर्बल गार्डन भी बनाए गए हैं।
  • तुलसी जल प्रपात उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में स्थित है।
  • इस जल प्रपात का पहले नाम शबरी था।
  • उत्तर प्रदेश का चित्रकूट प्रभु श्रीराम की तपोभूमि के साथ राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास का जन्म स्थान होने के कारण वर्ष 2023 उत्तर प्रदेश सरकार ने इसका नाम बदलकर तुलसी जल प्रपात कर दिया गया।
  • इस जल प्रपात में पानी की तीन धाराएं चट्टानों से गिरती हैं।
  • ये लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर एक वाइड वाटर बेड अर्थात जल शैया में गिरकर जंगल में लुप्त हो जाती हैं।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

6. अरुणाचल प्रदेश में तितली की नई प्रजाति की खोज : हाल ही में शोधकर्ताओं द्वारा अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले में स्थित टेल वैली वन्यजीव अभयारण्य में तितली की नई प्रजाति “नेप्टिस फिलायरा” की खोज की गई है।

इस खोज को "ट्रॉपिकल लेपिडोप्टेरा रिसर्च" पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

इस खोज को “ट्रॉपिकल लेपिडोप्टेरा रिसर्च” पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

  • इस तितली के दाँतेदार पंख होते हैं, इसके ऊपरी पंख का रंग गहरा भूरा-काला और नीचे की तरफ पीला-भूरा है।
  • यह प्रजाति निम्फालिडे परिवार से संबंधित है।
  • यह सदाबहार जंगलों, वनस्पति और चट्टानी नदियों जैसे क्षेत्रों में पायी जाती है।
  • टेल वैली वन्यजीव अभयारण्य अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले में स्थित है।
  • यह अभयारण्य 2400 मीटर ऊँचे टैली एक पठार स्थित है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी और इसका क्षेत्रफल लगभग 337 वर्ग किमी है।

स्पोर्ट (SPORT)

7. हरेंद्र सिंह वरिष्ठ राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच बने : हाल ही में पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हरेंद्र सिंह को हॉकी इंडिया ने वरिष्ठ राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में चुना गया है। उन्हें 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक तक के लिए कोच नियुक्त किया जाएगा।

हरेंद्र सिंह हॉलैंड, जेनेके शोपमैन की जगह लेंगे।

हरेंद्र सिंह हॉलैंड, जेनेके शोपमैन की जगह लेंगे।

  • पूर्व डच हॉकी खिलाड़ी जेनेके शोपमैन ने पिछले महीने भारतीय टीम के पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहने के बाद राष्ट्रीय महिला टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण हॉकी इंडिया ने हरेंद्र सिंह की नियुक्ति के संबंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।
  • हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की बीजू जनता दल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ओडिशा के सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए आदर्श आचार संहिता के तहत हॉकी इंडिया कोई नियुक्ति नहीं कर सकता है।
  • हरेंद्र सिंह ने 1995 फ्रांस के क्लब एचसी लियोन की जूनियर टीम के साथ हॉकी कोच के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
  • साल 2012 में इन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

11 अप्रैल का इतिहास : 1755 में आज के दिन डॉ. जेम्स पार्किंसंस का जन्म हुआ था। इन्होंने 1817 में न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार के पहले मामले की खोज की थी। जिसके बाद से उनके इस योगदान को हमेशा याद रखने के लिए साल 1997 से हर साल 11 अप्रैल को विश्व पार्किंसंस दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार पार्किंसंस के बारे में लोगों को आगे बढ़कर जागरूक करना है। ताकि इससे प्रभावित लोगों की मदद की जा सकें।

  • 1997 में आज के दिन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की 13 दलों से समर्थन प्राप्त सरकार महज 10 महीनों के भीतर गिर गई थी।
  • 1983 को 55वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह हुआ था। इसमें बेन किंग्स्ले की फिल्म ‘गांधी’ ने 11 श्रेणियों में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया। फिल्म ने कुल 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थें।
  • 1977 में आज के दिन हिन्दी साहित्यकार पद्मश्री फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ का निधन हुआ।
  • 1976 में आज के दिन पहला एपल कंप्यूटर जारी किया गया था। इस कंप्यूटर को कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स और स्टीव वॉजनिएक ने अपने हाथों से बनाया था।
  • 1921 में आज के दिन रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।
  • 1827 में आज के दिन समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी ज्योतिराव गोविंदराव फुले यानी ज्योतिबा फुले का जन्म हुआ।
खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

RAS-2026 का प्री-एग्जाम मई में संभव नहीं:अब तक वैकेंसी ही नहीं निकाली; सरकार ने 1 लाख भर्ती का कैलेंडर जारी किया था

आरएएस भर्ती परीक्षा-2026 की फिलहाल मई महीने में होने की संभावना नहीं है। राज्य सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *