Tuesday , 10 February 2026

Seychelles First Blind Woman Judge Thanya


  • Hindi News
  • Career
  • Seychelles First Blind Woman Judge Thanya | Current Affairs 2026

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत सरकार सेशेल्स को 1587 करोड़ रुपए देगी

9 फरवरी को पीएम मोदी ने भारत की ओर से सेशेल्स को 175 मिलियन डॉलर यानी 1587 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज देने का ऐलान किया। ये घोषणा नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक और पीएम मोदी की मुलाकत के दौरान हुई।

  • इस पैकेज का उपयोग सेशेल्स में सोशल हाउसिंग, ई-मोबिलिटी, बिजनेस ट्रेनिंग और हेल्थ सिस्टम की बेहतरी के लिए किया जाएगा।
  • भारत और सेशेल्स ने स्वास्थ्य, मौसम विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और गुड गवर्नेंस समेत 7 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर भी साइन किए हैं।
  • 5 फरवरी को राष्ट्रपति पैट्रिक 5 दिन के दौरे पर भारत आए हैं। सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी देश है।
पैट्रिक की भारत यात्रा, भारत- सेशेल्स के डिप्लोमेटिक रिलेशनशिप के 50 साल पूरे होने के मौके पर है।

पैट्रिक की भारत यात्रा, भारत- सेशेल्स के डिप्लोमेटिक रिलेशनशिप के 50 साल पूरे होने के मौके पर है।

2. थान्या नाथन सी. देश की पहली 100% ब्लाइंड महिला जज बनेंगी

थान्या नाथन सी. केरल राज्य की पहली 100% ब्लाइंड जज बनेंगी। ज्यूडिशियल एग्जामिनेशन में पर्सन विथ डिसेबिलिटी लिस्ट में नाथन ने टॉप किया है।

  • जज बनने से पहले तक थान्या कन्नूर जिले के तालिपरम्बा में एक लॉयर के तौर पर प्रैक्टिशनर लॉयर थीं।
  • 24 वर्षीय थान्या केरल राज्य की पहली 100% ब्लाइंड जज और देश की दूसरी 100% ब्लाइंड जज होंगी।
  • साल 2013 में राजस्थान के ब्रह्मानंद शर्मा पहले ब्लाइंड जज बने हैं। दुनिया के पहले 100% ब्लाइंड जज सर जॉन एंथोनी वॉल माने जाते हैं।
  • सर जॉन एंथोनी 1991 में यूनाइटेड किंगडम में चांसरी डिवीजन में हाइकोर्ट न्यायालय के डिप्टी मास्टर नियुक्त किए गए थे।
  • अक्टूबर 2025 में जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और आर. महादेवन की बेंच ने एक सुनवाई पर फैसला देते हुए कहा था, ‘ब्लाइंडनेस किसी कैंडिडेट् की जज बनने की योग्यता को कम नहीं कर सकती।’
  • सुप्रीम कोर्ट ने 25 नवंबर 2024 को 100% दृष्टिहीन लॉ स्टूडेंट को 1 दिसंबर को होने वाली कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (CLAT) पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा 2024-25 में शामिल होने की अनुमति दी थी।
थान्या ने कन्नूर विश्वविद्यालय से एलएलबी में फर्स्ट रैंक के साथ ग्रेजुएशन किया।

थान्या ने कन्नूर विश्वविद्यालय से एलएलबी में फर्स्ट रैंक के साथ ग्रेजुएशन किया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. साने ताकाइची दूसरी बार जापान की पीएम बनीं

8 फरवरी को हुए आम चुनाव में पीएम साने ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने बड़ी जीत हासिल की। वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं।

  • LDP के गठबंधन को 465 में से 352 सीटें मिली हैं। LDP ने ही 316 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के लिए काफी ज्यादा हैं।
  • ताकाइची शुरुआत में राजनीति में आईं। उसके बाद उन्होंने 1996 में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) जॉइन की।
  • ताकाइची अक्टूबर 2025 में देश की पहली महिला पीएम बनीं थीं। 2025 में पहले वे LDP की लीडर बनीं। फिर जापानी डाइट ने उन्हें पीएम के तौर पर चुना।
  • जापान की संसदीय प्रणाली में पीएम को जनता सीधा नहीं चुनती है, बल्कि नेशनल डाइट (संसद) के भीतर मेम्बर्स कैंडिडेट नॉमिनेट करते हैं और पीएम चुना जाता है।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

4. इंडियन आर्मी ने IDFC फर्स्ट बैंक के साथ MOU साइन किया

8 फरवरी को इंडियन आर्मी ने IDFC फर्स्ट बैंक के साथ MOU साइन किया। इस MoU के तहत आर्मी में शामिल सभी कार्ययत और रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर्स को IDFC फर्स्ट बैंक, बैंकिंग सर्विस जैसे पर्सनल लोन, नॉमिनी कवर जैसी सुविधाएं देगा।

  • इस MoU के तहत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में सैलरी प्रूफ या पेंशन क्रेडिट के बगैर 60 लाख तक का कवरेज दिया जाएगा।
  • MoU के तहत हवाई दुर्घटना बीमा 1 करोड़ रुपए तक का कवर होगा और बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए 4 लाख रुपए तक मिलेंगे।
  • साथ ही लड़की की शादी के लिए 2 लाख तक लोन दिया जाएगा।
इंडियन आर्मी और IDFC फर्स्ट बैंक ने ये MoU फरवरी 2029 तक के लिए किया है।

इंडियन आर्मी और IDFC फर्स्ट बैंक ने ये MoU फरवरी 2029 तक के लिए किया है।

5. भारतीय सेना ने नेपाल को आर्मी की मदद के लिए व्हीकल दिए

भारतीय सेना ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल सेना को 50 सैन्य वाहन सौंपे। काठमांडू में एक समारोह के दौरान नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ऑफिशियली ये वाहन अलॉट करेंगे।

  • इंडियन आर्मी ने वाहन नेपाली सेना की मदद और क्षमता बढ़ाने के लिए भेजे हैं। ये दोनों सेनाओं के बीच दोस्ती, विश्वास और करीबी सहयोग के लिए हैं।
  • सैन्य वाहन भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए किया गया है।
  • भारत और नेपाल ने दिसंबर 2025 में सूर्यकिरण संयुक्त सैन्य अभ्यास भी किया था।
  • इससे पहले 20 जनवरी को भी भारत ने नेपाल सरकार को 650 वाहनों में से 60 पिकअप की पहली खेप सौंपी थी।
  • ये पिकअप चुनावी मदद के लिए भेजी गईं थीं। इसकी पहली किश्त नेपाल के गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल को काठमांडू में भारतीय दूतावास के प्रभारी डॉ. राकेश पांडे ने सौंपी थी।
  • इन व्हीकल को भेजने का उद्देश्य इलेक्शन में मैनेजमेंट की मदद करना था। ये नेपाल के मुश्किल रास्तों के लिए मददगार होंगी।
  • नेपाल ने संघीय संसदीय और प्रांतीय चुनावों में बेहतर ट्रांसपोर्ट के लिए भारत से पिकअप वाहन की मदद मांगी थी।
  • 5 मार्च को नेपाल में 275 सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं भारत और नेपाल के बीच वाहन मदद की एक पुरानी परंपरा रही है।
  • भारत 2008 से नेपाल को चुनाव के दौरान मदद देता रहा है। भारत ने पिछले कुछ सालो में नेपाल मंत्रालयों और विभागों को लगभग 2,400 वाहन उपहार में दिए हैं।
  • साल 2022 में भारत ने नेपाल को चुनाव में मदद के लिए 200 वाहन उपहार में दिए थे, जिनमें लगभग 120 सुरक्षा बलों के लिए और 80 चुनाव आयोग के लिए दिए गए थे।
भारतीय सेना ने भारत-नेपाल सीमा पर 50 आर्मी यूटिलिटी व्हीकल सौंपे हैं।

भारतीय सेना ने भारत-नेपाल सीमा पर 50 आर्मी यूटिलिटी व्हीकल सौंपे हैं।

आज का इतिहास

  • 1616- ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस, जहांगीर के दरबार में अजमेर आए थे।
  • 1929 – जे.आर.डी. टाटा को भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था।
  • 1921- ड्यूक ऑफ कनॉट ने दिल्ली में इंडिया गेट की नींव रखी थी।
  • 1931- नई दिल्ली को भारत की आधिकारिक राजधानी के रूप में मान्यता मिली।

ये खबर भी पढ़ें..

पाकिस्तान को जद में लेने वाली अग्नि-3 का परीक्षण सफल:पद्मश्री लेखिका को 84 की उम्र में भारतीय नागरिकता मिली, 9 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

British-Origin Ke Pepita Gets Indian Citizenship After 50 Yrs; Delhi AIIMS First Psychologist Dies

Hindi NewsCareerBritish Origin Ke Pepita Gets Indian Citizenship After 50 Yrs; Delhi AIIMS First Psychologist …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *