Tuesday , 24 March 2026

Russia Drone Attack Video; Ukraine Navy Spy Ship | Defence Ministry | रूसी हमले में यूक्रेन का सबसे बड़ा जहाज डूबा: VIDEO… पहली बार समुद्री ड्रोन से हमला किया, 10 साल पहले जासूसी के लिए बनाया गया था


मॉस्को51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रूस के हमले में जहाज के एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है। - Dainik Bhaskar

रूस के हमले में जहाज के एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है।

यूक्रेनी नेवी का सबसे बड़ा जहाज सिम्फेरोपोल गुरुवार को रूस के समुद्री ड्रोन हमले में डूब गया। यह जानकारी स्पूतनिक न्यूज एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से दी है।

यह जहाज पिछले 10 साल में यूक्रेन का सबसे बड़ा जहाज था। यह लैगून-क्लास जहाज (तटीय इलाके का जहाज) था, जिसे जासूसी के लिए बनाया गया था। ड्रोन हमला यूक्रेन के ओडेसा इलाके में डेन्यूब नदी के पास हुआ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पहली बार है जब रूस ने समुद्री ड्रोन से यूक्रेन के जहाज को तबाह किया। एक ड्रोन एक्सपर्ट्स ने इसे रूस की बड़ी कामयाबी बताया है। यूक्रेन ने भी जहाज पर हमले की पुष्टि की है।

सिम्फेरोपोल जहाज 2021 में यूक्रेनी नेवी में शामिल किया गया था

सिम्फेरोपोल जहाज को 2019 में लॉन्च हुआ था और 2021 में इसे यूक्रेनी नौसेना में शामिल किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2014 के बाद यूक्रेन की तरफ से लॉन्च किया गया यह सबसे बड़ा जहाज था।

यूक्रेनी नौसेना के मुताबिक, इस हमले में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। प्रवक्ता ने कहा- हमले के बाद हालात संभालने के कोशिश जारी हैं। जहाज के ज्यादातर क्रू सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ लापता लोगों की तलाश जारी है।

सिम्फेरोपोल जहाज को 2019 में लॉन्च किया गया था और 2021 में यूक्रेनी नेवी में कमीशन किया गया था।

सिम्फेरोपोल जहाज को 2019 में लॉन्च किया गया था और 2021 में यूक्रेनी नेवी में कमीशन किया गया था।

राजधानी कीव पर भी रूस की एयरस्ट्राइक

रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में 14 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए। लोकल अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हमले में शहर सेंट्रल इलाके को निशाना बनाया गया। यह हमला तब हुआ जब अमेरिका की अगुआई में शांति की कोशिशें चल रही हैं।

यूक्रेन की एयरफोर्स के मुताबिक, रूस ने पूरे देश में 598 ड्रोन और 31 मिसाइलें दागीं। मरने वालों में 2, 14 और 17 साल के तीन बच्चे शामिल हैं। मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम जारी है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक्स X पर लिखा- रूस बातचीत के बजाय मिसाइलों का रास्ता चुन रहा है। दुनिया को शांति के लिए कदम उठाने चाहिए।

रूस बोला- सभी ठिकानों पर सटीक हमले किए

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्हें सभी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस हमले में किन्झाल मिसाइलें और ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरपोर्ट्स और एक टोही जहाज को निशाना बनाने का दावा किया था। साथ ही, रूस ने पूर्वी यूक्रेन के नेलिपिवका गांव पर कब्जा करने की बात भी कही।

इस हमले में यूरोपीय यूनियन (EU) के दूतावास की इमारत को भी नुकसान पहुंचा। EU की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर ने बताया कि उनके कर्मचारी सुरक्षित हैं। उन्होंने X पर लिखा- रूस ने रातभर बमबारी कर मासूमों की जान ली और कई पब्लिक प्रॉपर्टी को तबाह कर दिया।

—————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

रूस के न्यूक्लियर प्लांट पर यूक्रेन का हमला:रूस का आरोप- अपने स्वतंत्रता दिवस पर यूक्रेन ने 95 ड्रोन दागे

रूसी मीडिया के मुताबिक यूक्रेन ने शनिवार देर रात रूस के कुर्स्क क्षेत्र के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला किया। यह घटना तब हुई जब यूक्रेन अपना 34वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। रूस ने आरोप लगाया कि हमले से न्यूक्लियर प्लांट में आग लग गई। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

किम जोंग बोले- परमाणु हथियार रखने का फैसला सही था:कहा- ईरान पर हमले ने हमें सच साबित किया, ताकत से ही सुरक्षा मिलती है

नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश के पास परमाणु हथियार होने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *