Saturday , 7 February 2026

RPSC RAS 2024 Interview Phase 6 Starts Feb 16


इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों आरपीएससी की गाइडलाइन के अनुसार जरूरी डॉक्यूमेंटस लाने होंगे वरना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2024 भर्ती के छठे चरण के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये इंटरव्यू 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती में कुल 1096 पदों के लिए वैकेंसी है, और 2461 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चु

.

इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन भरा हुआ डिटेल आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इंटरव्यू के समय इसकी दो प्रतियां, सभी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी और ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करनी होंगी। ध्यान रहे, ये दस्तावेज न होने पर इंटरव्यू से बाहर कर दिया जाएगा।

बढ़ा दी थी पदों की संख्या

  • RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
  • 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
  • 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे।
  • पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
  • पहले चरण के इंटरव्यू की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई। जो 12 दिसम्बर तक चले। दूसरे चरण के इंटरव्यू 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक हुए।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

इंटरव्यू के समय अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज कलर फोटो, क्लियर फोटो वाला ओरिजनल पहचान-पत्र (जैसे आधार कार्ड) और सभी ओरिजनल प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी साथ लाएं। इनके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर वेबसाइट पर जल्द अपलोड कर दिए जाएंगे।

आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Video Updates; PM Narendra Modi

Hindi NewsNationalPariksha Pe Charcha 2026 LIVE Video Updates; PM Narendra Modi | Delhi Mumbai PPC …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *