Saturday , 28 February 2026

Rishabh Pant Fined; IPL 2024 CSK Vs DC Slow Over Rate Controversy | ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा: स्लो ओवर रेट के लिए मिली सजा; ऋषभ से पहले गिल पर भी लग चुका है


स्पोर्ट्स डेस्क51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पंत को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। - Dainik Bhaskar

पंत को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पंत पर यह जुर्माना रविवार को विशाखापट्टनम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद लगाया गया। पंत को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने यह जानकारी सोमवार को दी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को पहली जीत मिली। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन और शुरुआती 2 मैच जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराया। विशाखापट्टनम में दिल्ली को 20 रन से जीत मिली। इस मैच के बाद DC के कप्तान ऋषभ पंत पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा।

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को 20 रन से हराया। पंत (दाएं) की CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड के साथ यह फोटो उसी मैच की है।

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को 20 रन से हराया। पंत (दाएं) की CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड के साथ यह फोटो उसी मैच की है।

IPL ने जानकारी दी
IPL ने मीडिया रिलीज में कहा, 31 मार्च को विशाखापट्टनम के डॉ YS राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में CSK के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन टीम की पहली गलती थी इसलिए IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है। पंत पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।

इस सीजन गिल पर भी लग चुका है जुर्माना
IPL के इस सीजन के 7वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में जुर्माना लगा था।। टीम के कप्तान गिल पर भी स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इस मैच चेन्नई ने गुजरात टाइटंस (GT) को 63 रन से हराया था। चेपॉक स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए। 207 रन का टारगेट चेज कर रही गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Champion players still feel a void despite their success, Swiss freestyle skier Mathilde Gremaud

Hindi NewsSportsChampion Players Still Feel A Void Despite Their Success, Swiss Freestyle Skier Mathilde Gremaudद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *