Thursday , 5 March 2026

Realme 12x 5G Price feature and specification | रियलमी 12x 5G स्मार्टफोन ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च: इसमें D6100+ प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ तीन स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे


नई दिल्ली5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी रियलमी इंडिया ने भारत में बजट सेगमेंट में नया 5G स्मार्टफोन रियलमी 12x लॉन्च किया है। फोन 5000mAh बैटरी, 50MP का AI कैमरा सेटअप, 45वॉट फास्ट चार्जिंग, डाइमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट, डायनेमिक बटन और एयर जेस्चर जैसे कई फीचर्स से लैस है।

कंपनी ने फोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है। इसमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8GB रैम +128 GB स्टोरेज शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है।

डिवाइस की अर्ली बर्ड सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो रियलमी 12x 5G वुडलैंड ग्रीन और ट्विलाइट पर्पल जैसे दो कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है।

रियलमी 12x 5G : वैरिएंट वाइस प्राइस

वैरिएंटप्राइसऑफर प्राइस ​​
4GB रैम + 128GB स्टोरेज₹11,999₹10,999
6GB रैम + 128 GB स्टोरेज₹13,499₹11,999
8GB रैम +128 GB स्टोरेज₹14,999₹13,999

​​​​​रियलमी 12x 5G : स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले : रियलमी 12X 5G स्मार्टफोन में 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.72 इंच का फुलHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन, IPS LCD पैनल पर बनी है, जो 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 950निट्स है।

मैमोरी : फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए 8GB की LPDDR4X रैम दी गई है। इसके साथ 8GB वर्चुअल रेम का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज के लिए फोन में 128GB मैमोरी मिलती है। इसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

प्रोसेसर : स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर पर बेस्ड रियलमी UI 5.0 इंटरफेस पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.2गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रियलमी 12x के बैक पैनल पर LCD फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : रियलमी 12x 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए फोन 45वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नीक से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में फोन को 0 से 50% तक चार्ज कर सकती है।

अन्य : रियलमी 12x 5G फोन एयर जेस्चर फीचर के साथ आता है। इसकी थिकनेस 7.69mm और वेट 188g है। नए रियलमी फोन में IP54 रेटिंग, 3.5mm जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ VC Cooling टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

JSW Motors SUV Launch 2026 Diwali

नई दिल्ली17 घंटे पहलेकॉपी लिंकये चीन की ऑफ रोड SUV Jetour T2 की तस्वीर है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *