Saturday , 28 February 2026

RCB vs LSG IPL Match Moments Mayank Yadav Virat Kohli | पूरन का सिक्स स्टेडियम के बाहर गया: बेंगलुरु के फील्डर्स ने छोड़े 3 कैच, पडिक्कल के डायरेक्ट हिट से डु प्लेसिस आउट; मोमेंट्स


बेंगलुरु9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को लगातार दूसरी जीत मिली। टीम ने बेंगलुरु को उसी के होमग्राउंड पर 28 रन से हरा दिया। RCB के फील्डर्स ने मैच में कुल 3 कैच छोड़े। इनमें फिफ्टी लगाने वाले क्विंटन डी कॉक और 40 रन बनाने वाले निकोलस पूरन को जीवनदान देना भारी पड़ गया।

देवदत्त पडिक्कल के डायरेक्ट हिट से फाफ डु प्लेसिस रनआउट हुए। वहीं निकोलस पूरन ने रीस टॉप्ली के खिलाफ 3 लगातार सिक्स लगाए, इनमें एक सिक्स तो स्टेडियम के बाहर गया, जो 106 मीटर का रहा।

RCB vs LSG मैच के टॉप मोमेंट्स…

1. रजत पाटीदार ने छोड़ा कैच, राहुल अगली ही बॉल पर आउट
बेंगलुरु (RCB) के रजत पाटीदार ने छठे ओवर में लखनऊ (LSG) के कप्तान केएल राहुल का कैच छोड़ दिया। ग्लेन मैक्सवेल ने ओवर की दूसरी बॉल गुड लेंथ पर फेंकी, राहुल ने स्वीप शॉट खेला। बॉल स्क्वेयर लेग की ओर गई, यहां खड़े रजत ने हवा में जम्प किया, बॉल उनके हाथ से टकराई लेकिन गेंद छूटकर बाउंड्री के बाहर चली गई। राहुल को 6 रन मिले।

मैक्सवेल ने फिर तीसरी बॉल ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। राहुल ने शॉट खेला लेकिन पॉइंट पोजिशन पर मयंक डागर के हाथों कैच हो गए। राहुल ने 14 बॉल पर 20 रन बनाए।

जीवनदान मिलने के बाद भी केएल राहुल 20 ही रन बनाकर आउट हो गए।

जीवनदान मिलने के बाद भी केएल राहुल 20 ही रन बनाकर आउट हो गए।

2. मैक्सवेल ने डी कॉक को दिया जीवनदान
RCB के स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल ने भी कैच ड्रॉप कर दिया। 7वें ओवर की दूसरी बॉल रीस टॉप्ली ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। क्विंटन डी कॉक ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बॉल मिड-ऑफ की दिशा में खड़ी हो गई। मैक्सवेल पीछे की ओर 20 मीटर दौड़कर बॉल के पास पहुंचे, उन्होंने बॉल को हाथ भी लगाया लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। डी कॉक इस वक्त 32 रन के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे, उन्होंने 81 रन की पारी खेल दी।

ग्लेन मैक्सवेल ने मिड-ऑफ पोजिशन पर कैच छोड़ा।

ग्लेन मैक्सवेल ने मिड-ऑफ पोजिशन पर कैच छोड़ा।

3. अनुज रावत ने छोड़ा पूरन का कैच
बेंगलुरु से मैच में तीसरा कैच अनुज रावत ने छोड़ा। 17वें ओवर की तीसरी बॉल टॉप्ली ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर फेंकी, निकोलस पूरन ने बड़ा शॉट खेला लेकिन बॉल स्क्वेयर लेग की दिशा में खड़ी हो गई। विकेटकीपर अनुज रावत दौड़कर आए, वह गेंद तक पहुंच भी गए लेकिन कैच नहीं पकड़ सके।

कैच ड्रॉप के वक्त पूरन 2 रन बनाकर खेल रहे थे, उन्होंने जीवनदान का फायदा उठाया और 21 बॉल पर 40 रन की पारी खेल दी।

अनुज रावत ने निकोलस पूरन का कैच 2 रन के स्कोर पर छोड़ा।

अनुज रावत ने निकोलस पूरन का कैच 2 रन के स्कोर पर छोड़ा।

4. डु प्लेसिस का बेहतरीन डाइविंग कैच
बेंगलुरु के 3 फील्डर्स ने जहां अलग-अलग पोजिशन पर कैच ड्रॉप किए, वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। 18वें ओवर की आखिरी बॉल यश दयाल ने स्लोअर बाउंसर फेंकी, आयुष बडोनी ने शॉट खेला लेकिन बॉल कवर्स की दिशा में खड़ी हो गई। यहां खड़े डु प्लेसिस पीछे की ओर दौड़े और डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। बडोनी खाता भी नहीं खोल सके।

फाफ डु प्लेसिस ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया।

फाफ डु प्लेसिस ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया।

5. पूरन ने लगाया स्टेडियम के बाहर छक्का
लखनऊ के निकोलस पूरन ने जीवनदान का फायदा उठाया और पारी में 5 सिक्स लगा दिए। रीस टॉप्ली के खिलाफ 19वें ओवर में तो उनहोंने 3 लगातार सिक्स लगाए। इनमें तीसरा सिक्स तो स्टेडियम के बाहर ही चले गया, जो 106 मीटर लम्बा रहा। टॉप्ली ने स्लोअर बाउंसर फेंकी, लेकिन पूरन ने गेंद जज की और स्टेडियम की छत पर छक्का लगा दिया।

निकोलस पूरन ने स्टेडियम के बाहर 106 मीटर लम्बा सिक्स लगाया।

निकोलस पूरन ने स्टेडियम के बाहर 106 मीटर लम्बा सिक्स लगाया।

6. पडिक्कल ने पकड़े 3 कैच, डु प्लेसिस को रन आउट भी किया
लखनऊ के प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने बेंगलुरु के खिलाफ अपनी फील्डिंग से कमाल किया। उन्होंने मैच में 2 कैच पकड़ने के साथ बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रन आउट भी किया। छठे ओवर की पहली बॉल पर फाफ ने एक रन लेना चाहा लेकिन पडिक्कल के डायरेक्ट हिट के चलते वह रन आउट हो गए। फाफ ने 13 बॉल पर 19 रन बनाए।

दूसरी ओर पडिक्कल ने मैच में विराट कोहली, रजत पाटीदार और अनुज रावत के कैच पकड़े। लखनऊ के ही निकोलस पूरन ने भी 3 कैच पकड़े। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर और मोहम्मद सिराज को पवेलियन भेजा। बेंगलुरु से भी मयंक डागर ने 3 कैच लिए, उन्होंने क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल और मार्कस स्टोयनिस के कैच पकड़े।

देवदत्त पडिक्कल के डायरेक्ट हिट से फाफ डु प्लेसिस रन आउट हो गए।

देवदत्त पडिक्कल के डायरेक्ट हिट से फाफ डु प्लेसिस रन आउट हो गए।

7. क्रुणाल पंड्या ने छोड़ा आसान कैच
लखनऊ के क्रुणाल पंड्या ने 12वें ओवर में आसान सा कैच छोड़ दिया। रवि बिश्नोई ने शॉर्ट पिच बॉल फेंकी, अनुज रावत ने शॉट खेला लेकिन बॉल मिड-विकेट की दिशा में गई। यहां खड़े क्रुणाल पंड्या के हाथ में बॉल आई लेकिन उन्होंने आसान सा कैच छोड़ दिया। हालांकि रावत जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और 21 बॉल में 11 रन बनाकर आउट हो गए।

क्रुणाल पंड्या ने डीप मिड-विकेट पोजिशन पर आसान सा कैच छोड़ दिया।

क्रुणाल पंड्या ने डीप मिड-विकेट पोजिशन पर आसान सा कैच छोड़ दिया।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Tilak Varma Fan; Zimbabwe Bowler Brad Evans Sister

Hindi NewsSportsTilak Varma Fan; Zimbabwe Bowler Brad Evans Sister | IND Vs ZIM ICC Videoस्पोर्ट्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *