Wednesday , 11 February 2026

Ranveer Singh Threat | Mumbai Police Increase Security After Crore Demand


मुंबई8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी वॉट्सएप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई है, इसमें आरोपी ने करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग की है।

सूत्रों के मुताबिक, धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह घटना फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर 31 जनवरी को पांच राउंड फायरिंग की घटना के बाद आया है, इससे मुंबई पुलिस मामले में ज्यादा सजग है।

रणवीर सिंह ने हाल ही में धुरंधर फिल्म की है, इसमें उन्होंने अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई है।

रणवीर सिंह ने हाल ही में धुरंधर फिल्म की है, इसमें उन्होंने अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई है।

बड़ी रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे वॉइस नोट में आरोपी ने खुद को गंभीर अपराध से जुड़ा बताया है और बड़ी रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। पुलिस ने वॉइस नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

मुंबई पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर वॉट्सएप नंबर और वॉइस सैंपल के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस से कनेक्शन की जांच

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या रणवीर सिंह को मिली धमकी का कोई सीधा संबंध रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना से है या यह डर फैलाने की साजिश है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि रणवीर सिंह के करियर में इसे एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। एक्शन, ड्रामा और इमोशन से भरपूर इस फिल्म में रणवीर का दमदार अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आया।

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक ऐसे किरदार को निभाया है, जो परिस्थितियों से लड़ता है और सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है। उनकी एक्टिंग, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी की जमकर तारीफ हुई। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति ने खासतौर पर युवाओं को प्रभावित किया, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर भी देखने को मिला। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ रणवीर के करियर की उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने उन्हें एक बार फिर टॉप लीग एक्टर्स की कतार में मजबूती से खड़ा कर दिया।

फिल्म की सफलता के बाद अब दर्शकों की निगाहें ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स सीक्वल को और बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ में कहानी को आगे बढ़ाते हुए रणवीर के किरदार का और भी गहराई से विस्तार किया जाएगा, साथ ही एक्शन और इमोशनल ड्रामा का स्तर भी पहले से ज्यादा ऊंचा होगा

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

रणवीर सिंह@40, न्यूड फोटोशूट पर हुई FIR:रवीना को घूरने पर सेट से बाहर निकाले गए; कभी वेटर बने, आज है ₹119 करोड़ का बंगला

मुंबई का लड़का, रंग-बिरंगे कपड़ों का दीवाना, जबरदस्त एनर्जी वाला एक्टर, ये पहचान है रणवीर सिंह की। जिनकी गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। शुरुआत में रणवीर ने कई रिजेक्शन झेले, लेकिन 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Anuj Tikku Father Mumbai Flat Murder Story; Vijay Palande

20 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा रायकॉपी लिंकबॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस 3 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *