Monday , 6 April 2026

Rajasthan SI Exam Day 2 | RPSC Recruitment

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती 2025 के एग्जाम का आज दूसरा दिन है। पहली पारी में सुबह 11 बजे से सामान्य हिंदी का पेपर होगा।

.

इसके लिए सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हुई। 10 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। देरी से पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई।

अजमेर के सावित्री स्कूल में अभ्यर्थियों के हाथों पर बंधे धागों (कलावा) को कैंची से काट दिया गया। कई कैंडिडेट्स के शर्ट पर मेटल के बटन थे, जिन्हें काटने के बाद ही एंट्री दी गई।

जयपुर में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी फुल स्लीव्स शर्ट पहनकर आए थे। उनको शर्ट उतारने या आस्तीन काटने के बाद ही एंट्री दी गई।

भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल और बालों में लगा रबर बैंड निकलवाया गया। सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।

सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल में एंट्री गेट के बाहर ही स्टूडेंट्स के जूते उतरवा दिए गए। स्टूडेंट्स को करीब 200 मीटर नंगे पैर चलकर 72 सीढ़ियां चढ़ने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ा।

भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश से पहले महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल उतारे गए।

भरतपुर के मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश से पहले महिला अभ्यर्थी के कानों के कुंडल उतारे गए।

दूसरी पारी में जनरल नॉलेज का एग्जाम

दूसरी पारी में जनरल नॉलेज की परीक्षा 3 से 5 बजे तक होगी। इसके लिए एंट्री दोपहर एक बजे शुरू होगी।

एग्जाम के लिए 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 सेंटर्स बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर आज 3 लाख 85 हजार 20 कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे।

साल 2021 की SI भर्ती परीक्षा नकल और पेपरलीक के कारण रद्द हो गई थी। इसलिए इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अब देखिए- परीक्षा केंद्र के बाहर के PHOTOS…

जयपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगा पोल के गेट 10 बजते ही बंद कर दिए गए।

जयपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगा पोल के गेट 10 बजते ही बंद कर दिए गए।

नागौर के रतन बेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभ्यर्थियों के कानों की जांच करते पुलिसकर्मी।

नागौर के रतन बेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभ्यर्थियों के कानों की जांच करते पुलिसकर्मी।

जयपुर के गंगा पोल स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर 10 महीने के पोते को संभालती महिला। उनकी बहू परीक्षा देने गई थी।

जयपुर के गंगा पोल स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर 10 महीने के पोते को संभालती महिला। उनकी बहू परीक्षा देने गई थी।

जयपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापोल पर फुल स्लीव्स की शर्ट पहनकर आए अभ्यर्थियों को रोक दिया। आस्तीन काटने के बाद उन्हें सेंटर पर एंट्री दी गई।

जयपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापोल पर फुल स्लीव्स की शर्ट पहनकर आए अभ्यर्थियों को रोक दिया। आस्तीन काटने के बाद उन्हें सेंटर पर एंट्री दी गई।

सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल के एंट्री गेट के बाहर ही कैंडिडेट्स के जूते उतरवा दिए गए।

सवाई माधोपुर के 72 सीढ़ी स्कूल के एंट्री गेट के बाहर ही कैंडिडेट्स के जूते उतरवा दिए गए।

सीकर के एस के गर्ल्स कॉलेज में अभ्यर्थी के हाथ में बंधा धागा तुड़वाया गया। मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद एंट्री दी गई।

सीकर के एस के गर्ल्स कॉलेज में अभ्यर्थी के हाथ में बंधा धागा तुड़वाया गया। मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद एंट्री दी गई।

अजमेर के सावित्री स्कूल में कैंची से अपनी शर्ट के मेटल वाले बटन काटता कैंडिडेट।

अजमेर के सावित्री स्कूल में कैंची से अपनी शर्ट के मेटल वाले बटन काटता कैंडिडेट।

अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए लगी अभ्यर्थियों लाइन।

अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए लगी अभ्यर्थियों लाइन।

जयपुर के सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैंडिडेट्स को जांच के बाद एंट्री दी गई।

जयपुर के सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैंडिडेट्स को जांच के बाद एंट्री दी गई।

….

SI भर्ती-2021 का वांटेड, जोधपुर में परीक्षा देते गिरफ्तार:बसों में भीड़, खिड़की से घुसे अभ्यर्थी, देरी से पहुंची कैंडिडेट, एंट्री नहीं मिलने पर बेहोश

एसआई भर्ती-2021 रद्द ही रहेगी:हाईकोर्ट की एकलपीठ का फैसला बरकरार; कहा- आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होनी चाहिए

पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

Source link
Tiwari Aka

Check Also

अजमेर में SI भर्ती एग्जाम-फुल बाजू शर्ट को काटा,धागे हटाए:चेकिंग कर एंट्री, जूते भी खुलवाए; एक्सीडेन्ट के बावजूद पहुंचे कैंडिडेट्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती एग्जाम अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *