Monday , 9 March 2026

RailTel Manager Jobs | IDBI Bank 200 Vacancies


  • Hindi News
  • Career
  • RailTel Manager Jobs | IDBI Bank 200 Vacancies | NIT Patna Openings

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी RailTel में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती की, IDBI बैंक में 200 वैकेंसी की। साथ ही NIT पटना में 38 पदों पर भर्ती की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.…

1. RailTel में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (आरसीआईएल) की ओर से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

चयनित उम्मीदवारों को सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन और आईटी से जुड़े काम करने होंगे।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) ई – 1 लेवल (सिस्टम एडमिन)
3
मैनजर (टेक्निकल) ई – 2 लेवल (डाटाबेस एडमिन एंड आईटी)
4
सीनियर मैनेजर (टेक्निकल) ई – 3 लेवल (सिस्टम एडमिन एंड आईटी)
2
कुल पदों की संख्या9

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार (Telecommunication), कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर और कम्युनिकेशन, आईटी, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित किसी भी ब्रांच में बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री।
  • जिन उम्मीदवारों ने एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमसीए (Master of Computer Applications) किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :

  • पद के अनुसार न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 34 साल

फीस :

  • जनरल, ओबीसी : 1200 रुपए
  • एससी, एसटी : 600 रुपए

सैलरी :

  • डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) – E-1 : 40,000-1,40,000 रुपए प्रतिमाहमैनेजर (टेक्निकल) – E-2 : 50,000-1,60,000 रुपए प्रतिमाह
  • सीनियर मैनेजर (टेक्निकल) – E-3 : 60,000-1,80,000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • इंटरव्यू
  • स्किल टेस्ट/ रिटन टेस्ट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट railtelindia.com पर जाएं।
  • भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।
  • फॉर्म भरकर फीस का भुगतान करें।
  • यूजर आईडी सहित अन्य डॉक्यूेंट्स अपलोड करके इस पते पर भेजें :

सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर/एचआर रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 6वीं फ्लोर, ऑफिस ब्लॉक – 2 ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली – 110023

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

2. IDBI बैंक में 200 पदों पर निकली भर्ती

आईडीबीआई बैंक ने 200 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

कैटेगरी का नामपदों की संख्या
यूआर
81
एससी
30
एसटी
15
ओबीसी
54
ईडब्ल्यूएस
20
कुल पदों की संख्या200

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 30 साल
  • उम्र की गणना 1 मार्च 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

सैलरी :

6.14 – 6.50 लाख रुपए सालाना

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • मेडिकल टेस्ट

एग्जाम पैटर्न :

  • ड्यूरेशन : 120 मिनट
  • निगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स
सब्जेक्टप्रश्नों की संख्यामार्क्स
लॉजिकल रीजनिंग, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन
6060
इंग्लिश लैंग्वेज
4040
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
4040
जनरल/इकोनॉमी बैंकिग/अवेयरनेस/कंप्यूटर/आईटी
6060
टोटल200200

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • शिक्षा के प्रमाण पत्र (10th, 12th Marksheet)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
  • सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट कर दें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफकेशन लिंक

3. NIT पटना में 38 पदों पर निकली भर्ती

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), पटना ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, टेक्नीशियन, टेक्निकल असिस्टेंट सहित 38 पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mis.nitp.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन भी आवेदन करना होगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
असिस्टेंट रजिस्ट्रार2
असिस्टेंट लाइब्रेरियन
01
सुपरिटेंडेंट
2
टेक्निकल असिस्टेंट
10
टेक्नीशियन
11
जूनियर असिस्टेंट
12
टोटल
38

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

असिस्टेंट रजिस्ट्रार:

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री।

असिस्टेंट लाइब्रेरियन:

न्यूनतम 60% अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस/इनफॉर्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन साइंस की डिग्री। इसके साथ NET/SLET/SET पास किया हो।

टेक्नीशियन:

10वीं पास के साथ आईटीआई या 60% अंकों के साथ 12वीं पास या संबंधित क्षेत्र में इजीनियरिंग की डिग्री।

टेक्निकल असिस्टेंट:

सिविल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा।

असिस्टेंट:

मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं पास। साथ में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड टाइपिंग, कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेड शीट पर काम का अनुभव।

सुपरिटेंडेंट:

बैचलर की डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन का नॉलेज हो।

फीस :

  • यूआर,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 800
  • एससी, एसटी : 400
  • पीडब्ल्यूडी: नि:शुल्क

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 27 साल
  • अधिकतम : 38 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी:

  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 15,600-39,100 रुपए प्रतिमाहअसिस्टेंट लाइब्रेरियन: 15,600-39,100 रुपए प्रतिमाह
  • टेक्नीशियन: 5,200-20,200 रुपए प्रतिमाह
  • टेक्निकल असिस्टेंट: 9,300-34,800 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट: 5,200-20,200 रुपए प्रतिमाह
  • सुपरिटेंडेंट: 9,300-34,800 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट nitp.ac.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें।
  • एनआईटी फैकल्टी रिक्रूटमेंट के अप्लाई बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म के साथ सभी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी स्पीड पोस्ट से इस पते पर भेजें :द रजिस्ट्रारनेशनल इंस्टीट्यूटऑफ पटनाअशोक राजपाथ, पटना – 800005

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4. अग्निवीर वायु भर्ती की लास्ट डेट करीब, 10 मार्च तक करें अप्लाई

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु INTAKE 01/27 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए रिटन एग्जाम 30-31 मार्च 2026 को होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • इंटरमीडिएट (12वीं) मैथ्स, फिजिक्स और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ
  • या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
  • या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।

एज लिमिट :

  • अधिकतम 22 साल
  • आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
  • आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमानुसार दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • लिखित परीक्षा
  • पीएसटी/पीईटी
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट
  • मेरिट लिस्ट

सैलरी :

  • पहले साल : 30,000
  • दूसरे साल : 33,000
  • तीसरे साल : 36,500
  • चौथे साल : 40, 000

एग्जाम पैटर्न :

  • एग्जाम मोड : ऑनलाइन
  • टाइप : ऑब्जेक्टिव
  • सब्जेक्ट : इंग्लिश, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, रीजनिंग एंड जनरल अवेयरनेस

जॉब रोल :

  • एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस
  • टेक्निकल ऑपरेशन्स
  • सिक्योरिटी ड्यूटीज
  • लॉजिस्टिक सपोर्ट
  • एयर बेस ऑपरेशन्स

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, पंजाब आंगनवाड़ी में 6110 वैकेंसी, ओडिशा पुलिस में 800 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू होने की। पंजाब आंगनवाड़ी में 6110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू। ओडिशा पुलिस में 800 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 650 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Punjab Anganwadi Recruitment & MP Vacancies

Hindi NewsCareerPunjab Anganwadi Recruitment & MP Vacancies | 11,000+ Jobs This Week17 घंटे पहलेकॉपी लिंकइस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *