







जयपुर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राहुल द्रविड़ पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बनाए गए थे।
पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग छोड़ दी है। हालांकि, राहुल के IPL फ्रेंचाइजी से अलग होने का कारण पता नहीं चला है।
फ्रेंचाइजी ने शनिवार को सोशल प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए द्रविड़ के अलग होने की जानकारी दी। 52 साल के पूर्व क्रिकेटर भारत को 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बनाए गए थे। उनके बाद भारत के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर भी टीम के साथ जुड़े थे।
लेकिन, IPL के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम लीग की पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी।
RR की फ्रेंचाइजी ने इस पोस्ट के साथ द्रविड़ से अलग होने का ऐलान किया…

व्हील चेयर पर कोचिंग करते दिखे थे द्रविड

राहुल द्रविड़ पिछले साल व्हील चेयर पर राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग करते नजर आए थे।
सैमसन के फ्रेंचाइजी से अगल होने की दावे
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट में कप्तान संजू सैमसन के राजस्थान रॉयल्स (RR) से अलग होने के दावे किए गए थे। इनमें कहा गया था कि संजू ने छोटी नीलामी से पहले खुद को ट्रेड या रिलीज करने का अनुरोध किया हैं। हालांकि, इस पर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

संजू सैमसन 2021 से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं।
2025 सीजन में खराब रहा राजस्थान का प्रदर्शन
IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। टीम 14 में से 4 लीग मैच ही जीत सकी थी। टीम 10 हार के बाद पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर रही थी। यही वजह है कि फ्रैंचाइजी के टीम मैनेजमेंट में अस्थिरता है। फ्रेंचाइजी ने श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगाकारा को डायरेक्टर बनाया था।

द्रविड़ की कोचिंग में इसी साल टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनी
इस साल जून में हुए टी-20 वर्ल्ड कप कप में वे भारतीय टीम के हेड कोच थे। टीम को चैंपियन बनाने के बावजूद उन्होंने अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया था। भारत को हेड कोच के तौर पर टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले द्रविड़ रॉयल्स की टीम के साथ पहले भी अलग-अलग, लेकिन बेहद अहम भूमिका में जुड़े रहे हैं।
IPL के 2012 और 2013 सीजन में वे टीम के कप्तान थे। इसके अलावा 2014 और 2015 में वे टीम डायरेक्टर और मेंटॉर भी रहे थे।
नवंबर 2021 में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे द्रविड़
- राहुल को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया, तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम ने फिर सेमीफाइनल खेला।
- 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया था। फिर द्रविड़ ने भारत को टी-20 में वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। 29 जून को भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराते हुए टी-20 वर्ल्ड कप जीता।
- द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया 2023 में एशिया कप भी जीत चुकी है। भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

आखिरी में IPL के बारे में जानिए

—————————————————-
IPL 2025 से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजानों को 25-25 लाख देगी RCB

PL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 जून की विक्ट्री परेड में जान गंवाने वाले सभी 11 लोगों के परिवार को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को यह ऐलान किया। RCB की टीम इस साल पहली बार IPL चैंपियन बनी। इसके बाद 4 जून को बेंगलुरु में विक्ट्री परेड रखी गई थी। इस परेड में भगदड़ मच जाने की वजह से 11 लोग मारे गए थे और 50 से ज्यादा घायल हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर
Source link