Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

Pre-booking of iPhone-17 series started, token money ₹ 2000 | आईफोन-17 सीरीज की प्री बुकिंग शुरू, टोकन मनी ₹2000: एपल के सबसे पतले आईफोन एयर की कीमत ₹1.20 लाख, जानें कहां से ऑर्डर करें


नई दिल्ली2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
एपल ने आईफोन के नए मॉडल्स को आईफोन 16 से ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया है। - Dainik Bhaskar

एपल ने आईफोन के नए मॉडल्स को आईफोन 16 से ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया है।

एपल ने आईफोन 17 सीरीज के नए स्मार्टफोन्स की प्री बुकिंग आज (12 सितंबर) से शुरू कर दी है। कंपनी ने 9 सितंबर को एनुअल इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में आईफोन 17 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें आईफोन 17, आईफोन एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स शामिल है।

आईफोन एयर कंपनी का अब तक का सबसे पतला फोन है। यह सिर्फ 5.6mm पतला है, वहीं प्रो वैरिएंट में अब तक के आईफोन में सबसे बड़ी बैटरी है। 17 सीरीज की शुरुआती कीमत 82,900 रुपए है। वहीं आईफोन एयर की शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपए है।

इसके अलावा एयरपॉड 3 प्रो पेश किया, जिसमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर मिलेगा। ये हार्ट रेट बताने वाला पहला वायरलेस इयरबड है। इसमें दुनिया का सबसे बेहतरीन इन-ईयर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिलेगा। इसकी कीमत 25,900 रुपए है।

एपल वॉच लाइनअप में वॉच SE 3, वॉच सीरीज 11 और वॉच अल्ट्रा 3 भी लॉन्च की गई है। इनकी शुरुआती कीमत ₹25,900, ₹46,900 और ₹89,900 रुपए है। अल्ट्रा 3 में ऑफ-ग्रिड कम्युनिकेशन के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी है। सीरीज 11 में 24 घंटे की बैटरी लाइफ है। SE 3 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है।

₹2000 बुकिंग अमाउंट, 19 सितंबर से शुरू होगी बिक्री

इस नई आईफोन सीरीज को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट एपल स्टोर से ऑर्डर किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से भी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसके अलावा क्रोमा और विजय सेल्स ने भी अपने स्टोर और वेबसाइट पर प्री-बुकिंग शुरू की है।

आईफोन 17 और आईफोन एयर को प्री-बुक करने के लिए 2000 रुपए देना होगा। वहीं, आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स के लिए 17000 रुपए बुकिंग अमाउंट रखा गया है। एपल वॉच सीरीज 11, एपल वॉच अल्ट्रा 3, एपल वॉच SE 3 और एयरपोड्स प्रो 3 के लिए भी बुकिंग अमाउंट 2,000 रुपए रखा गया है। सभी डिवाइस की बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी।

आईफोन 17 सीरीज डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस ग्राफिक्स में देखें…

———————

आईफोन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

आईफोन 17 सीरीज में इस बार 18MP सेल्फी कैमरा: नए फोन से ₹13 हजार सस्ता मिल रहा आईफोन 16; जानें दोनों में से कौन सा फोन खरीदना बेहतर

एपल ने आईफोन-17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस बार कंपनी ने प्लस वेरिएंट की जगह एपल का अब तक का सबसे पतला फोन आईफोन एयर लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपए है, जो 1,59,900 रुपए तक जाती है।

आईफोन-17 सीरीज में पहली बार 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और वेपर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है। इसके अलावा 17 सीरीज में 12MP की जगह 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

फरवरी में 14 से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे:सैमसंग प्रीमियम गैलेक्सी S26 सीरीज लाएगी; वीवो, रियलमी और पोको जैसे ब्रांड भी पेश करेंगे फोन

स्मार्टफोन लवर्स के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने सैमसंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *