Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

Philippines 6.9 magnitude earthquake | फिलीपींस के बोहोल प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप: लोग जान बचाकर घरों से निकले, नुकसान का मुआयना जारी​​​​​​​


मनीला5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिलीपींस के बोहोल प्रांत में मंगलवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने पहले इसे 7.0 बताया था, लेकिन बाद में इसे कम करके 6.9 कर दिया।

भूकंप का केंद्र बोहोल प्रांत के कालापे शहर से करीब 11 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। कालापे में लगभग 33,000 लोग रहते हैं। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

सरकार और राहत टीम हालात का जायजा ले रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रशांत सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा है कि इस भूकंप सुनामी का खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं सरकार का कहना है कि वो हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के पास मौजूद

फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के पास मौजूद है, ऐसे में यहां भूकंप आना आम बात है। रिंग ऑफ फायर ऐसा इलाका है जहां कई कॉन्टिनेंटल के साथ ही ओशियनिक टेक्टोनिक प्लेट्स भी हैं।

ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है, सुनामी उठती है और ज्वालामुखी फटते हैं। दुनिया के 90% भूकंप इसी रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आते हैं।

यह क्षेत्र 40 हजार किलोमीटर में फैला है। दुनिया में जितने सक्रिय ज्वालामुखी हैं, उनमें से 75% इसी क्षेत्र में हैं।

जापान, रूस, फिलिपींस, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, कनाडा, अमेरिका, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, कोस्टा रिका, पेरू, इक्वाडोर, चिली और बोलिविया रिंग ऑफ फायर के पास हैं।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

समंदर में 4 घंटे तैरता रहा 13 साल का बच्चा:मां और भाई-बहन की जान बचाई, तूफान में बोट पलटने से 14km दूर बहा परिवार

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक बच्चे ऑस्टिन एपलबी ने समुद्र में करीब 4 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *