Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

Pallavi Joshi called actor Shashwat Chatterjee a liar | पल्ल्वी जोशी ने एक्टर शाश्वत चटर्जी को कहा झूठा: बोलीं- ‘द बंगाल फाइल्स’ की पूरी स्क्रिप्ट उन्हें दी गई थी, उन्हें अपनी मर्दानगी दिखानी चाहिए


30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘द बंगाल फाइल्स‘ रिलीज से पहले ही काफी विवादों में हैं। पश्चिम बंगाल में फिल्म का जमकर विरोध हो रहा। कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े एक्टर शाश्वत चटर्जी और सौरभ दास ने फिल्म को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। अब ‘द बंगाल फाइल्स’ प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने को-स्टार शाश्वत चटर्जी पर झूठ बोलने और फिल्म की बुराई करने का आरोप लगाया है।

अपने हालिया इंटरव्यू में पल्लवी ने ये भी कहा कि फिल्म बनाने से पहले शाश्वत को कहानी और उनके किरदार के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। पल्लवी ने एक्टर को चुनौती दी कि वे मर्द बनें और सरकारी दबाव में आने के बजाय सच्चाई के लिए खड़े हों।

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में जब पल्लवी से शाश्वत की टिप्पणियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बताऊंगी कि हम कैसे काम करते हैं। हम स्टार-बेस्ड फिल्में नहीं बनाते हैं। हम एक्टर्स को कास्ट करते हैं। हर एक्टर को बाउंड स्क्रिप्ट दी जाती है। बाउंड स्क्रिप्ट का मतलब है कि इन्हें हम मेल नहीं करते बल्कि फिजिकल कॉपी देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्टर को अपने किरदार पर काम करना होता है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोग भी हैं जो पूरी स्क्रिप्ट शेयर नहीं करते, क्योंकि वे अपनी स्टोरी को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव होते हैं। लेकिन हम अपने एक्टर्स को पूरी स्क्रिप्ट देते हैं, क्योंकि हम उनसे पूरी कहानी समझने की उम्मीद करते हैं।’

'द बंगाल फाइल्स' की कहानी पश्चिम बंगाल में हुए डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है।

‘द बंगाल फाइल्स’ की कहानी पश्चिम बंगाल में हुए डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है।

उन्होंने आगे कहा कि विवेक एक्टर्स को ज्यादा निर्देश नहीं देते, बल्कि उन्हें अपने किरदारों को खुद गढ़ने की जिम्मेदारी देते हैं। इसलिए किसी का ऐसा कहना सरासर झूठ है। वो कहती हैं- ‘मैं यह मानने को तैयार हूं कि उन्होंने जो कहा, उसे गलत समझा गया। मैं यह भी मानने को तैयार हूं कि कुछ एक्टर बाहरी दबाव के कारण फिल्मों का प्रचार करने में असहज महसूस करते हैं। आइडियली, उन्हें ऐसा करना ही चाहिए। लेकिन मैं समझती हूं। हालांकि, रिलीज से पहले अपने ही फिल्म की बुराई करना एक्सेप्टेबल नहीं है।’

हालांकि इंटरव्यू में पल्लवी ने टाइटल द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर से बदलकर द बंगाल फाइल्स करने पर कहा कि एक्टर्स को बताया गया था कि यह न केवल डायरेक्ट एक्शन डे के बारे में होगी, बल्कि समकालीन बंगाल की राजनीति के बारे में भी होगी।

फिल्म विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रिलोयलॉजी की तीसरी किश्त है।

फिल्म विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रिलोयलॉजी की तीसरी किश्त है।

वो अपनी बात रखते हुए कहती हैं- ‘शाश्वत को यह भी बताया गया था कि उनका किरदार किस पर आधारित है। वह हमारे घर आए, हमने उन्हें सेट दिखाए, उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी, उन्होंने सीन पढ़े, वे लुक टेस्ट के लिए आए, वे पार्टियों में भी आए। उन पर पार्टी का दबाव जरूर होगा। लेकिन मैं थोड़ी निराश हूं, क्योंकि अगर मैं एक महिला होकर अपनी बात पर अड़ी रह सकती हूं, तो वो भी एक पुरुष होने के नाते ऐसा कर सकते हैं। अगर ये मर्दों की दुनिया है, तो उन्हें अपनी मर्दानगी दिखानी चाहिए।’

बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म को लेकर कई एफआईआर दर्ज हुई थी। इसी बीच फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर शाश्वत चटर्जी ने इस पर रिएक्शन दिया और कहा कि फिल्म में उन्होंने केवल एक अभिनेता के तौर पर काम किया है। फिल्म की कहानी, उसमें दिखाए गए तथ्य या उसकी राजनीतिक सच्चाई के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। शाश्वत ने कहा था- ‘मुझे एक किरदार पसंद आया और मैंने उसे निभाया। मैं कोई इतिहासकार नहीं हूं जो यह सोचूं कि इतिहास क्या कहता है या यह इतिहास को तोड़-मरोड़ रहा है। यह मेरा काम नहीं है। जिनका यह काम है, अगर उन्हें लगता है कि बंगाल का अपमान हो रहा है, तो वे जानकारी के साथ अदालत जा सकते हैं। सिर्फ शोर मचाने से कोई फायदा नहीं है।’

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

धुरंधर 2 में सलमान खान की एंट्री की खबर फर्जी:एक्टर नहीं निभाएंगे बड़े साहब का किरदार, सोशल मीडिया पर किरदारों की लिस्ट वायरल

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सुपरहिट साबित हुई है। मंगलवार को मेकर्स ने धुरंधर 2 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *