Sunday , 8 February 2026

Modi Malaysia Visit | Zakir Naik Extradition at 10th CEO Forum


कुआलालंपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रेस ब्रीफिंग के बाद पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने एक-दूसरे को गले लगाया। - Dainik Bhaskar

प्रेस ब्रीफिंग के बाद पीएम मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने एक-दूसरे को गले लगाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्हें आज पेरदाना पुत्रा भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत के बाद पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई।

मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच MoU का आदान-प्रदान हुआ। मलेशियाई पीएम ने कहा समझौता ज्ञापनों सहित 11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच 2025 में द्विपक्षीय व्यापार 18.59 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि भारत और मलेशिया कृषि, मैन्युफैक्चरिंग से लेकर, स्वच्छ ऊर्जा और सेमीकंडक्टर तक, हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी आज भारत-मलेशिया के 10वें CEO फोरम में भी हिस्सा लेंगे। इस फोरम में दोनों देशों के बड़े उद्योगपति और कारोबारी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को आठ साल बाद मलेशिया पहुंचे हैं। इससे पहले वे साल 2018 में मलेशिया गए थे।

PM मोदी के स्वागत की 6 तस्वीरें…

पेरदाना पुत्रा भवन में PM मोदी का स्वागत रेड कार्पेट पर हुआ।

पेरदाना पुत्रा भवन में PM मोदी का स्वागत रेड कार्पेट पर हुआ।

PM मोदी को औपचारिक स्वागत के बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

PM मोदी को औपचारिक स्वागत के बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

PM मोदी और मलेशिया के पीएम अनबर इब्राहिम स्वागत समारोह के दौरान हाथ मिलाते हुए।

PM मोदी और मलेशिया के पीएम अनबर इब्राहिम स्वागत समारोह के दौरान हाथ मिलाते हुए।

मलेशिया के पीएम अनबर इब्राहिम कल पीएम मोदी रिसीव करने एयरपोर्ट गए थे।

मलेशिया के पीएम अनबर इब्राहिम कल पीएम मोदी रिसीव करने एयरपोर्ट गए थे।

पीएम मोदी ने मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।

भारतीय मूल के कलकार पीएम मोदी के सामने क्लासिकल डांस का परफॉर्मेंस देते हुए।

भारतीय मूल के कलकार पीएम मोदी के सामने क्लासिकल डांस का परफॉर्मेंस देते हुए।

पीएम मोदी के मलेशिया दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मोदी बोले- तमिल भाषा मलेशिया की सांस्कृतिक जीवन का हिस्सा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया को जोड़ता है। मलेशिया में तमिल भाषा की मजबूत और जीवंत उपस्थिति शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

मुझे पूरा विश्वास है कि आज हुए ऑडियो-विजुअल समझौते के साथ फिल्में और संगीत, खासकर तमिल फिल्में, हमारे दिलों को और करीब लाएंगी।’

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव पर जोर दिया और तमिल भाषा और तमिल सिनेमा को लोगों के बीच भावनात्मक निकटता बढ़ाने का जरिया बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता फिल्म और संगीत के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा, जिससे भारत-मलेशिया के संबंध और अधिक गहरे होंगे।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘सुरक्षा क्षेत्र में हम आतंकवाद-विरोधी कार्रवाई, खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और समुद्री सुरक्षा में सहयोग को और मजबूत करेंगे। हम रक्षा सहयोग को भी अधिक व्यापक बनाएंगे।’

उन्होंने बताया कि AI और डिजिटल तकनीकों के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में भी साझेदारी को आगे बढ़ाई जाएगी।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मलेशिया ने भारत सरकार के दूतावास खोलने के फैसले का स्वागत किया

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा, ‘मैं इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने पूरी दुनिया में शांति प्रयासों के लिए जो प्रतिबद्धता दिखाई है, वह सराहनीय है। चाहे वह यूक्रेन-रूस संघर्ष हो या मध्य पूर्व का मामला, खासकर गाजा में।’

उन्होंने आगे कहा, ‘भारत सरकार ने साबाह राज्य के कोटा किनाबालू में भारत का वाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट) खोलने का निर्णय लिया है। मैंने इस निर्णय का पूरा समर्थन किया है।’

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
2025 में भारत-मलेशिया का व्यापार 18.59 अरब डॉलर हुआ

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि भारत तेजी से तरक्की कर रहा है । उन्होंने कहा, ‘भारत की यह उल्लेखनीय प्रगति देखकर अच्छा लगता है और ASEAN के संदर्भ में मलेशिया को बहुत फायदा होगा अगर हम भारत के साथ सहयोग के और ज्यादा रास्ते और अवसर तलाश सकें।’

उन्होंने बताया कि 2025 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 18.59 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, लेकिन इसे और बढ़ाने की काफी गुंजाइश है। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एक खास उपलब्धि की तारीफ की कि दोनों देश अब जितना संभव हो सके स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने का फैसला कर रहे हैं, जो एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिक्षा के क्षेत्र को उन्होंने बहुत अहम बताया। उन्होंने कहा कि बहुत से मलेशियाई छात्रों ने भारत से शिक्षा हासिल की है और अब मलेशिया में भी भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ रही है। पिछले एक दशक में, भारत के शिक्षा संस्थानों को दुनियाभर में मान्यता मिली है। कई भारतीय संस्थान अब पश्चिमी देशों के जाने-माने संस्थानों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसलिए मलेशिया भारत के साथ शिक्षा सहयोग को और मजबूत करना चाहता है ताकि ज्यादा से ज्यादा मलेशियाई छात्र भारत में पढ़ाई कर सकें। अनवर इब्राहिम ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर जुड़ाव को और गहरा करेगा और भविष्य में सहयोग के नए रास्ते खोलेगा।

03:52 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
मोदी बोले- अपने दोस्त अनवर से मलेशिया आने का वादा किया था

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में मोदी ने कहा, ‘पिछले साल, मैं ASEAN शिखर सम्मेलन के लिए मलेशिया नहीं आ सका, लेकिन मैंने अपने प्रिय मित्र से वादा किया था कि मैं जल्द से जल्द मलेशिया का दौरा करूंगा। 2026 की अपनी विदेश यात्रा के लिए, मैं मलेशिया आया हूं।’

03:44 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
भारत-मलेशिया के बीच 11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान

मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने और मजबूत करने के लिए यह MoU बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया- 1957 से हमारे संबंध रहे हैं। लेकिन हमने इसे 2024 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदल दिया है। हमने मजबूत जन-संबंध और विस्तारित आर्थिक सहयोग किया। हम व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्थानीय मुद्रा में व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, कृषि, खाद्य, सुरक्षा, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, संस्कृति और जन-संबंधों में सहयोग को और गहरा करना जारी रखेंगे।

मलेशियाई पीएम ने भरोसा जताते हुए कहा यह वास्तव में व्यापक है। हमारा मानना ​​है कि हम इसे आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि समझौता ज्ञापनों सहित 11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया है। इसमें सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा सहयोग और शांति स्थापना सहयोग को भी शामिल किया है।

03:37 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
भारत-मलेशिया के बीच MoU एक्सचेंज हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की उपस्थिति में भारत और मलेशिया के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

03:30 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
मोदी बोले- भारत-मलेशिया कृषि और मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग बढ़ा रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि भारत और मलेशिया का कृषि और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर, स्वच्छ ऊर्जा और सेमीकंडक्टर तक, हर क्षेत्र में सहयोग गहरा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘हम कौशल विकास और क्षमता निर्माण में भी महत्वपूर्ण भागीदार हैं। हमारा रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है।’

पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम को ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दिया। उन्होंने कहा, ‘हमारे संबंधों की असली ताकत हमारे लोगों के संबंधों में निहित है। भारतीय मूल के लगभग 30 लाख मलेशियाई नागरिक दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु हैं।’

03:17 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
मलेशियाई पीएम बोले- दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर चिंता

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बातचीत के दौरान पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘हमने अच्छे संबंध स्थापित किए हैं। आपको और आपकी टीम के लिए धन्यवाद।’

मलेशियाई पीएम ने बताया कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दे चिंता का विषय हैं, जिनपर बातचीत करने की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा, ‘हम सभी क्षेत्रों में अधिक सहयोग की उम्मीद करेंगे। यह यात्रा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है।’

03:10 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
PM मोदी बोले- भारतीय मूल के लोग भारत-मलेशिया को जोड़ते हैं

पीएम मोदी ने कल कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मलेशिया में मिला अपनापन भारत-मलेशिया के मजबूत रिश्तों को दिखाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का आभार जताया, जो खुद एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए आए और अपनी कार से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाए।

पीएम मोदी ने 800 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति की तारीफ की और कहा कि मलेशिया में रहने वाला भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक मजबूत ब्रिज है। उन्होंने कहा कि खाना, भाषा, फिल्में और संगीत भारत और मलेशिया को दिल से जोड़ते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-मलेशिया संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और जल्द ही भारत का UPI सिस्टम मलेशिया में शुरू होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत अपने प्रवासी भारतीयों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में उनकी अहम भूमिका है।

03:09 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
मोदी बोले- मलेशिया में नया कांसुलेट खोलेगा भारत

03:08 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
ASEAN के लिहाज से अहम है यह दौरा

मलेशिया ASEAN का एक अहम सदस्य देश है और ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-ASEAN संबंधों को नई ताकत दे सकती है।

भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ में ASEAN हमेशा से केंद्रीय भूमिका में रहा है और मलेशिया इस ग्रुप में भारत का एक भरोसेमंद साझेदार है। खास बात यह है कि भारत इस समय ASEAN के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (AITIGA) को अपडेट करने की कोशिश कर रहा है।

मौजूदा समझौते को लेकर भारत को लंबे समय से यह शिकायत रही है कि इससे व्यापार घाटा बढ़ा है और भारतीय कंपनियों को बराबर का फायदा नहीं मिल पा रहा। भारत का आसियान के साथ व्यापार घाटा 2022-23 में यह लगभग 43 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा AITIGA को ज्यादा बैलेंस और आधुनिक बनाने के लिए ASEAN देशों का समर्थन जुटाने में मदद कर सकता है।

03:07 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
मलेशिया में 29 लाख भारतीय रहते हैं

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। मलेशिया में लगभग 29 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और मलेशिया के रिश्ते बहुत पुराने हैं और इतिहास, संस्कृति और सभ्यता से जुड़े हुए हैं। मलेशिया में रहने वाले भारतीयों का इतिहास भी काफी पुराना है और उन्होंने भारत के आजादी के आंदोलन में भी भूमिका निभाई थी।

विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि भारत और मलेशिया आपसी व्यापार को बैलेंस करने और लंबे समय तक आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए भारत-मलेशिया ‘कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन एग्रीमेंट’ की समीक्षा की जा रही है।

03:06 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी के मलेशिया दौरे की वजह जानिए

03:05 AM8 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक
भारत-मलेशिया के रिश्तों में जाकिर नाइक की वजह से तनाव

जाकिर नाइक भारत और मलेशिया के रिश्तों में बार-बार तनाव की वजह बनता है। भारत में जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और कट्टरता फैलाने के केस दर्ज है। गिरफ्तारी के डर से वह 2016 में मलेशिया भाग गया था।

जून 2017 में कोर्ट ने नाइक को अपराधी घोषित किया था। उस पर मलेशिया में अल्पसंख्यक हिंदुओं और चीन के लोगों की भावनाएं आहत करने का भी आरोप है।

भारत चाहता है कि मलेशिया उन्हें भारत को सौंपे, ताकि कानून के मुताबिक उन पर मुकदमा चलाया जा सके। हालांकि उसे मलेशिया में स्थायी निवास (परमानेंट रेजीडेंसी) मिली हुई है।

————–

यह खबर भी पढ़ें…

मलेशिया पहुंचे मोदी को रिसीव करने पहुंचे PM इब्राहिम:प्रधानमंत्री बोले- ये उनका भारतीयों के लिए प्रेम, यहां जल्द UPI लॉन्च करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 8 साल बाद दो दिन के मलेशिया दौरे पर पहुंचे। उन्हें मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर अपनी कार से रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

एपस्टीन फाइल्स- अनिल अंबानी की चैट सामने आई:दावा- सुनहरे बालों वाली स्वीडिश महिला की पेशकश हुई, अनिल बोले- अरेंज करो

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने जो दस्तावेज जारी किए हैं, उसमें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *