Wednesday , 4 February 2026

LG Launches New Xboom Party Speakers with AI Karaoke Master: Stage 501 Co-Designed by Will.i.am | LG ने पेश किया AI वाला नया पार्टी स्पीकर: किसी भी गाने से हटा देगा सिंगर की आवाज; पिच भी एडजस्ट होगी, 25 घंटे का बैटरी बैकअप


  • Hindi News
  • Tech auto
  • LG Launches New Xboom Party Speakers With AI Karaoke Master: Stage 501 Co Designed By Will.i.am

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इलेक्ट्रॉनिक दिग्गज LG ने अपनी ‘Xboom’ सीरीज में नए पार्टी स्पीकरों की रेंज पेश की है। इनमें सबसे खास ‘स्टेड 501’ स्पीकर है, जिसे मशहूर म्यूजिक आर्टिस्ट Will.i.am के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इस स्पीकर की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘AI कराओके मास्टर’ फीचर है, जो किसी भी साधारण गाने से सिंगर की आवाज (Vocals) को हटाकर उसे कराओके ट्रैक में बदल सकता है।

गाने की पिच को अपनी आवाज के हिसाब से बदल सकेंगे

LG के मुताबिक, स्टेज 501 स्पीकर में लगा AI न सिर्फ आवाज हटाता है, बल्कि गाने की पिच को भी एडजस्ट कर देता है। इससे उन लोगों को आसानी होगी जो बहुत ऊंचे या नीचे सुर में नहीं गा पाते।

इसके लिए किसी स्पेशल कराओके फाइल की जरूरत नहीं होगी, यह नॉर्मल ऑडियो फाइल्स पर भी काम करेगा। बेहतर साउंड के लिए इसमें अपग्रेडेड ड्यूल वूफर्स और फुल-रेंज ड्राइवर्स दिए गए हैं।

बैटरी पर 25 घंटे तक चलेगा, बिजली पर ज्यादा पावर देगा

स्पीकर की बैटरी लाइफ और पावर को लेकर भी कंपनी ने बड़े दावे किए हैं:

  • इसमें 99Wh की स्वैपेबल बैटरी दी गई है, जो 25 घंटे का प्लेबैक टाइम देती है।
  • बैटरी मोड पर यह 160W का साउंड आउटपुट देता है।
  • बिजली के प्लग से जोड़कर इस्तेमाल करने पर पावर बढ़कर 220W तक हो जाती है।

आउटडोर और ट्रैवल के लिए तीन और मॉडल लॉन्च

LG ने कराओके स्पीकर के अलावा तीन और छोटे और पोर्टेबल स्पीकर्स भी अनाउंस किए हैं:

  • Xboom ब्लास्ट: यह आउटडोर इस्तेमाल के लिए बना है। इसमें किनारों पर बंपर्स और पकड़ने के लिए दो हैंडल दिए गए हैं। इसकी बैटरी 35 घंटे तक चलती है।
  • Xboom रॉक: यह कॉम्पैक्ट स्पीकर है जिसमें ब्लूटूथ ‘ऑराकास्ट’ फीचर है। इससे एक साथ कई स्पीकर्स पर गाना बजाया जा सकता है। इसमें 10 घंटे की बैटरी मिलेगी।
  • Xboom मिनी: यह सबसे छोटा मॉडल है, जो IP67 रेटिंग के साथ आता है। यानी यह धूल और पानी से खराब नहीं होगा। इसकी बैटरी भी 10 घंटे चलेगी।

कमरे की बनावट देखकर खुद साउंड सेट करेगा AI

इन सभी स्पीकर्स में AI का इस्तेमाल हुआ है। यह फीचर गाने की लय और धुन को समझकर खुद ही EQ (इक्वलाइजर) सेटिंग्स बदल देता है। ‘स्टेज 501’ और ‘ब्लास्ट’ मॉडल में ‘स्पेस कैलिब्रेशन प्रो’ तकनीक दी गई है, जो कमरे या आसपास के माहौल को एनालाइज कर साउंड क्वालिटी को अपने आप सेट कर लेती है। इसके अलावा, गानों के हिसाब से स्पीकर की लाइटिंग भी बदलती रहेगी।

कीमत का खुलासा जल्द, इसी साल मार्केट में आएंगे

LG ने फिलहाल इन स्पीकर्स की कीमत की घोषणा नहीं की है। कंपनी इसे लॉस वेगास में 6 जनवरी से शुरू होने वाले टेक इवेंट CES में दिखाएगी। इसके बाद 2026 के दौरान ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि भारत में इन्हें फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

फरवरी में 14 से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे:सैमसंग प्रीमियम गैलेक्सी S26 सीरीज लाएगी; वीवो, रियलमी और पोको जैसे ब्रांड भी पेश करेंगे फोन

स्मार्टफोन लवर्स के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने सैमसंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *