Thursday , 5 March 2026

Kriti Kharbanda did her first kitchen ritual | कृति खरबंदा ने की पहली रसोई की रस्म: सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, लिखा- दादी ने अप्रूव कर दिया है


15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 15 मार्च को सात फेरे लिए। अब कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली रसोई की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया है। कृति ने कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में उन्होंने स्वीट डिश दिखाया है। दूसरी तस्वीर में वो पुलकित की दादी का आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इसमें उन्होंने लिखा है- दादी ने अप्रूव कर दिया है। वहीं आखिरी फोटो में कृति हलवा गर्निश करती हुई नजर आ रही हैं।

ससुराल में कृति का हुआ ग्रैंड वेलकम

ससुराल में कृति का ग्रैंड वेलकम हुआ, वेलकम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलकित-कृति ढोल- नगाड़ों पर जमकर ठुमके लगाते दिखाई दिए। वीडियो में कृति ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। हाथों में चूड़ा पहने और मांग में सिंदूर भरे कृति साड़ी में दिखीं। जहां एक्ट्रेस ने लाल फूलों के प्रिंट वाली साड़ी पहनी हुई थी। वहीं पुलकित व्हाइट कुर्ता-पायजामा में दिखे। पुलकित सीटी बजाते हुए भी स्पॉट किए गए। कृति के सास-ससुर ने पैसों से उनकी नजर भी उतारी।

ससुराल में कृति का वेलकम।

ससुराल में कृति का वेलकम।

कृति ने शेयर की थी शादी की तस्वीरें

कृति ने शादी की चार तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। किसी में दोनों ने एक-दूसरे को गले से लगाया हुआ है और कृति पुलकित के माथे को चूमती नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में पुलकित कृति के गले में मंगलसूत्र पहना रहे हैं। शादी के बाद कृति मांग में सिंदूर भरे बेहद खूबसूरत दिखीं। वहां मौजूद लोग कपल पर फूल बरसा रहे हैं। पेस्टल पिंक लहंगे में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं पुलकित सम्राट की शेरवानी पर गायत्री मंत्र बुना हुआ दिखाई दिया।

बता दें, कृति-पुलकित ने 4-5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी है।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली:19 मार्च की जगह अब 4 जून को आएगी मूवी, 8 मार्च का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी कैंसल

यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट, जो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *