Saturday , 21 March 2026

Jaguar-Land Rover plants to remain closed until October 1 | जगुआर-लैंडरोवर की कारें 1 अक्टूबर तक नहीं बनेंगी: साइबर अटैक के कारण करीब 3 हफ्ते से काम ठप, टाटा मोटर्स का शेयर 2% गिरा


मुंबई15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साइबर अटैक के बाद टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली जगुआर लैंड रोवर ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को बंद रखने के फैसले को 1 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।उत्पादन पर रोक पहले 24 सितंबर तक थी। बीते करीब तीन हफ्ते से ऑपरेशंस ठप हैं।

टाटा मोटर्स का लगभग 70% रेवेन्यू जगुआर लैंड रोवर यानी JLR से ही आता है। इस साइबर अटैक से अनुमानित नुकसान 2 बिलियन पाउंड (करीब 23 हजार करोड़ रुपए) तक पहुंच सकता है, जो कंपनी के सालाना मुनाफे से भी ज्यादा है।

इसी वजह से आज यानी, 25 सिंतबर को टाटा मोटर्स के शेयरों में 2% से ज्यादा कि गिरावट है। कंपनी के शेयर आज 18 रुपए या 2.64% गिरकर 664.90 रुपए पर बंद हुए।

इस घटना के हर पहलू को सवाल-जवाब के जरिए समझते हैं…

सवाल 1: जगुआर लैंड रोवर साइबर हमला कब हुआ था?

जवाब: अगस्त के आखिर में ये साइबर हमला हुआ था। इसकी वजह से कंपनी के ब्रिटेन स्थित तीन प्रमुख प्लांट्स- सोलिहुल, हेलीवुड और वॉल्वरहैंपटन में उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया।

इन प्लांट्स में रोजाना करीब 1,000 व्हीकल्स बनते हैं, लेकिन हमले के बाद आईटी सिस्टम को बंद करना पड़ा, ताकि नुकसान को बढ़ने से रोका जा सके।

सवाल 2: इस साइबर हमले का क्या असर पड़ा है?

जवाब: ब्रिटेन में जेएलआर की फैक्ट्री में करीब 30,000 डायरेक्ट एम्प्लॉई हैं, जबकि सप्लाई चेन में 1 लाख लोग हैं। साइबर अटैक के बाद सभी कर्मचारियों को घर पर रहने को कहा गया है। ये कंपनी के सालाना प्रोडक्शन टारगेट को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

तीन हफ्तों से ज्यादा समय से JLR के ऑपरेशंस ठप हैं, जो कंपनी के सालाना प्रोडक्शन टारगेट को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

तीन हफ्तों से ज्यादा समय से JLR के ऑपरेशंस ठप हैं, जो कंपनी के सालाना प्रोडक्शन टारगेट को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

सवाल 3: आर्थिक नुकसान कितना बड़ा हो सकता है? क्या कोई आंकड़ा उपलब्ध है?

जवाब: रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि कुल नुकसान 2 बिलियन पाउंड तक पहुंच सकता है। यह राशि JLR के FY25 के अनुमानित प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (1.8 बिलियन पाउंड) से भी ज्यादा है। साइबर इंश्योरेंस न होने के कारण पूरा बोझ कंपनी पर आ गया है।

सवाल 4: टाटा मोटर्स पर इसका क्या प्रभाव पड़ा, खासकर शेयर मार्केट में?

जवाब: टाटा मोटर्स के शेयर्स बीते 5 दिन में 6% से ज्यादा गिरकर 664 रुपए पर आ गया है। निवेशकों को लगता है कि ये नुकसान टाटा मोटर्स के पूरे वित्त वर्ष को प्रभावित कर सकता है।

सवाल 5: जेएलआर या टाटा मोटर्स ने इस मुद्दे पर क्या कहा है?

जवाब: कंपनी ने साइबर हमले को ‘मेजर आईटी इश्यू’ बताया है, लेकिन वित्तीय नुकसान की सटीक राशि की जानकारी नहीं दी है। रिकवरी पर फोकस करते हुए कहा गया है कि आईटी सिस्टम को सुरक्षित करने के बाद ही ऑपरेशंस बहाल होंगे।

सवाल 6: क्या यह हमला सिर्फ जेएलआर तक सीमित है?

नहीं, यह अकेला मामला नहीं। इस साल ब्रिटेन में कई कंपनियां साइबर हमलों का शिकार हुई हैं। जैसे, मार्क्स एंड स्पेंसर ग्रुप और कुछ रिटेल चेन भी इसका सामना कर चुकी हैं। यह ट्रेंड दिखाता है कि साइबर सिक्योरिटी आज की बिजनेस वर्ल्ड में कितनी क्रिटिकल हो गई है।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

ओप्पो का 7000mAh बैटरी वाला K14 फोन लॉन्च:50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, शुरुआती कीमत 17999 रुपए

ओप्पो ने भारत में अपनी K-सीरीज का नया स्मार्टफोन ओप्पो K14 5G लॉन्च कर दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *