Saturday , 7 February 2026

Irani Cup 2025 Day 3 Update; Vidarbha Vs Rest of India | Cricket | ईरानी कप-रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में 214 पर ऑलआउट: रजत-अभिमन्यू के अर्धशतक, यश को 4 विकेट; विदर्भ को 128 रन की बढ़त


स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ईरानी कप के तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में 214 रन पर ऑलआउट हो गई। रणजी चैंपियन विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 128 रन की बढ़त मिली है। टीम ने अपनी पहली पारी में 342 रन बनाए थे। नागपुर के VCA स्टेडियम में विदर्भ ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी।

रजत पाटीदार का अर्धशतक तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने 142/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मानव सुथार (1) दिन की पहली ही बॉल पर आउट हो गए। सारांश जैन 10, आकाश दीप 14 और गुरनूर ब्रार 13 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार 66 रन बनाकर आउट हुए।

विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने 4 विकेट झटके। हर्ष दूबे और पार्थ रेखड़े ने 2-2 विकेट लिए। दर्शन नालकंडे और आदित्य ठाकर को 1-1 विकेट मिला।

दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की पारी बिखरी

दूसरे दिन के दूसरे ही सेशन में रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी। अभिमन्यू ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। जुयाल 23 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद यश ढुल भी 11 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ईश्वरन ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ पारी संभाली और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

पहले दिन तायडे का शतक

ईरानी कप के पहले दिन विदर्भ ने स्टंप्स तक 5 विकेट खोकर 280 रन बना लिए हैं। बुधवार को नागपुर स्टेडियम में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ विदर्भ ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। टीम से अथर्व तायडे ने नाबाद शतक लगाया। वहीं यश राठौर ने 91 रन की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर…

ईरानी कप के बारे में जानिए ईरानी कप भारत का फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो हर साल रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम और शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) की टीम के बीच खेला जाता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस टूर्नामेंट का आयोजन कराता है। यह टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के बाद आयोजित किया जाता है और घरेलू क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का मौका देता है।

ईरानी कप 1959-60 सीजन में रणजी ट्रॉफी की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए शुरू किया गया था। इसका नाम जाल आर ईरानी के सम्मान में रखा गया, जो लंबे समय तक BCCI के कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI विदर्भ- ध्रुव शोरे, अथर्व तायडे, अमन मोखडे, दानिश मालेवार, यश राठौर, अक्षय वाडकर (कप्तान/विकेटकीपर), पार्थ रेखड़े, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे और आदित्य ठाकर।

रेस्ट ऑफ इंडिया- अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड, आर्यन जुयाल, रजत पाटीदार (कप्तान), यश धुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, आकाश दीप और गुरनूर ब्रार।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

IND Vs ENG U19 World Cup Final Records Photos; Vaibhav Sooryavanshi | Sixes

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहलेकॉपी लिंक14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *