Wednesday , 4 February 2026

Iran Blasts Kill 5, Injure 14


तेहरान4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ईरान के शहर बंदर अब्बास में धमाके के बाद की तस्वीर। - Dainik Bhaskar

ईरान के शहर बंदर अब्बास में धमाके के बाद की तस्वीर।

ईरान के कम से कम 7 शहरों में धमाकों की खबर है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को राजधानी तेहरान, परंद, तबरीज, कोम, अहवाज, नंताज और बंदर अब्बास में विस्फोट हुए।

तुर्किये की न्यूज एजेंसी अनादोलु के अनुसार धमाकों में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है और 14 घायल हैं। हालांकि, अभी ईरान सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट अमेरिकी सेना की किसी कार्रवाई से जुड़ा नहीं है। वहीं, एक इजराइली अधिकारी ने भी कहा कि इजराइल का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना कमांडर को निशाना बनाया गया था।

ईरान के 4 शहरों में धमाके की तस्वीरें..

1. तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके के बाद धुंआ दिखाई दिया। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके के बाद धुंआ दिखाई दिया। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

2. बंदर अब्बास

बंदर अब्बास में एक टावर ब्लॉक धमाके से तबाह हो गया।

बंदर अब्बास में एक टावर ब्लॉक धमाके से तबाह हो गया।

3. परंद

तेहरान के बाहरी इलाके परंद में हुए एक धमाके के बाद की तस्वीर।

तेहरान के बाहरी इलाके परंद में हुए एक धमाके के बाद की तस्वीर।

4. तबरीज

ईरान के तबरीज शहर में विस्फोट के बाद उठता हुआ धुआं।

ईरान के तबरीज शहर में विस्फोट के बाद उठता हुआ धुआं।

अहवाज में धमाके से इमारत का हिस्सा उड़ गया

सरकारी अखबार तेहरान टाइम्स के मुताबिक, अहवाज में एक रिहायशी इमारत में गैस विस्फोट हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं बंदर अब्बास में एक इमारत में विस्फोट हुआ, जिससे उसकी दो मंजिलें टूट गईं और कई दुकानें भी तबाह हो गईं। इस धमाके में कुल 14 लोग घायल हुए।

सरकारी टीवी पर दिखाई गई तस्वीरों में देखा गया कि इमारत का सामने का हिस्सा पूरी तरह उड़ गया है, अंदर का हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है और आसपास मलबा फैला हुआ है।

बंदर अब्बास के रेस्क्यू डिपार्टमेंट के अधिकारी ने ईरानी समाचार एजेंसी IRNA को बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को इमरजेंसी सर्विसेज की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

ईरान में 35 दिन से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब ईरान में हालात तनावपूर्ण हैं। सरकार के 28 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन शुरू हुए थे, जो अब भी जारी हैं। एक ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इन प्रदर्शनों में कम से कम 5,000 लोग मारे गए, जिनमें 500 सुरक्षाबल के सदस्य भी शामिल थे।

दूसरी तरफ हाल ही में अमेरिका ने बढ़ते तनाव के बीच इस क्षेत्र में एक एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात किया है। इसके अलावा हाल ही में अमेरिका का एक जासूसी ड्रोन फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ता हुआ देखा गया है।

इससे कुछ दिन पहले अमेरिका का सैन्य विमान P-8 पोसाइडन, जो पनडुब्बियों की निगरानी के लिए इस्तेमाल होता है, ईरान के एयर स्पेस के ऊपर उड़ चुका था।

ईरान का दावा- अमेरिका-इजराइल अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियान ने कहा था कि अमेरिका, इजराइल और यूरोप के नेता ईरान की आर्थिक समस्याओं का फायदा उठा रहे हैं और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि लोगों को भड़काकर देश को बांटा जा सके।

इस बीच, ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने अमेरिका और इज़राइल को हमले को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की भारी सैन्य तैनाती के बाद ईरान की सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, अमीर हातमी ने कहा कि अगर दुश्मन कोई गलती करता है, तो इससे उसकी अपनी सुरक्षा, पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और ज़ायोनिस्ट शासन की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह रक्षात्मक और सैन्य रूप से तैयार हैं।

————

यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प की धमकी पर ईरान बोला- हमारे 1000 ड्रोन तैयार:जमीन और समुद्र से हमला करने में सक्षम; ईरान की तरफ बढ़ रहे अमेरिकी युद्धपोत

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी के बीच ईरान ने दावा किया है उसने जमीन और समुद्र से हमला करने वाले 1000 ड्रोन तैयार कर लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

रूस को ट्रम्प के दावे पर यकीन नहीं:कहा- भारत ने तेल खरीद रोकने पर कुछ नहीं कहा, हम ट्रम्प के बयान का मतलब समझ रहे

रूस ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *