Sunday , 22 March 2026

Infinix Note 40 and Pro smartphone series price| feature and specification | इन्फिनिक्स नोट 40-प्रो स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग आज: इसमें 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 3D कर्व्ड डिस्प्ले और 256GB स्टोरेज मिलेगा; एक्सपेक्टेड प्राइस ₹23,999


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी इन्फिनिक्स अपनी बजट सेगमेंट स्मार्टफोन सीरीज इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो आज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस सीरीज में दो स्मार्टफोन ‘इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो 5G’ और इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो+ 5G’ लॉन्च करने जा रही है।

इन्फिनिक्स के दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 256GB स्टोरेज कंपनी दे सकती है। वहीं, इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 प्रोसेसर और 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी मिल सकती है।

स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹23,999 हो सकती है। भारत में लॉन्च होने से ग्लोबल मार्केट में ये स्मार्टफोन्स पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। उन्हीं के आधार पर हम इस स्मार्टफोन सीरीज के स्पेसिफिकेशन की जानकारी आपके साथ शेयर कर रहे हैं…

इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो 5G सीरीज : एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: इन्फिनिक्स के अपकमिंग दोनों स्मार्टफोन्स में कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का फुल HD+ एमोलेड 3D कर्व्ड डिस्प्ले दे सकती है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1300 नीट्स और 1080×2436 रैजोल्यूशन है।

कैमरा : फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इन्फिनिक्स को दोनों स्मार्टफोन्स के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप में फ्लैश लाइट के साथ 108MP+2MP+2MP का कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।

बैटरी : इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो में 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी कंपनी दे सकती है। इसमें रिवर्स चार्जिग की सुविधा मिलने की भी उम्मीद है। वहीं, इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो+ स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600 mAh की बैटरी मिल सकती है।

OS और प्रोसेसर: इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो में कंपनी मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 प्रोसेसर दे सकती है, जो XOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा। वहीं, इन्फिनिक्स नोट 40 प्रो+ में कंपनी मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 प्रोसेसर दे सकती है।

रैम और स्टोरेज: इन्फिनिक्स के दोनों स्मार्टफोन में GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, नोट 40 प्रो स्मार्टफोन का रैम 8GB​​​​​​​ और बढ़ाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

ओप्पो का 7000mAh बैटरी वाला K14 फोन लॉन्च:50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, शुरुआती कीमत 17999 रुपए

ओप्पो ने भारत में अपनी K-सीरीज का नया स्मार्टफोन ओप्पो K14 5G लॉन्च कर दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *