Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

India Vs China; Hockey Asia Cup 2025 LIVE Updates | Harmanpreet Singh | हॉकी एशिया कप, भारत vs चीन: चीन ने तीसरा गोल करके बराबरी की; पेनल्टी कॉर्नर पर गाओ जीशेंग का गोल


  • Hindi News
  • Sports
  • India Vs China; Hockey Asia Cup 2025 LIVE Updates | Harmanpreet Singh

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल करके टीम को  बढ़त दिलाई। - Dainik Bhaskar

भारत से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल करके टीम को बढ़त दिलाई।

हॉकी एशिया कप में भारत का पहला मैच चीन से हो रहा है। बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारत 3-2 से आगे हैं। तीसरे क्वार्टर का गेम चल रहा है।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच में अपना दूसरा गोल किया। दूसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा था। चीन से दू शिहाओ ने पहला, चेन बेन्हाई ने दूसरा और गाओ जीशेंग ने तीसरा गोल किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। भारत के पूल में चीन के अलावा जापान और कजाकिस्तान भी है। वहीं पूल-बी में बांग्लादेश, चीनी ताइपे, मलेशिया के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया है।

दोनों टीम भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सूरज करकेरा, कृष्णा बी पाठक, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह।

चीन- चेन चोंगकोंग (कप्तान), ओ शू, चेन किजुन, गाओ जीशेंग, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, ली पेंगफेइ, लू युआंलिन, मेंग दिलहाओ, शू जीबिन, दू शिहाओ, झांग शियाओजिया, ओ शुझू, मेंग नान, लिन चांगलियांग, गुओ शियाओलोंग, वांग वेइहाओ, वांग केइयू, ओ यांग, चेन बेनहाइ।

चीन के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम राष्ट्रगान के लिए।

चीन के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम राष्ट्रगान के लिए।

जापान ने काजिकस्तान को 7-0 से हराया

भारत और चीन मैच से पहले राजगीर में 3 मैच खेले गए। बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, कोरिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 7-0 से मात दी। दिन के एक और मैच में मलेशिया ने बांग्लादेश को 4-1 से हराकर विजयी शुरुआत की।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चीन ने बराबरी कर ली

42वें मिनट में चीन को लगातार पेनल्टी कॉर्नर (PC) मिले। पहली कोशिश में भारतीय रशर के पैर से गेंद लगी और एक और PC मिल गया। दूसरी बार गाओ जिएशेंग ने जोरदार ड्रैग-फ्लिक मारा, गेंद भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक के पैर से टकराकर गोल में चली गई। भारत की बढ़त खत्म हो चुकी है और चीन ने मैच 3-3 से बराबर कर दिया।

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक मिस किया 

मैच के 39वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक का मौका मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जोरदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद सीधा पोस्ट से टकराकर बाहर निकल गई। भारत अपनी बढ़त बढ़ाने से चूक गया। मैच अभी भी बेहद कड़ा और रोमांचक बना हुआ है।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चीन की वापसी, अंतर घटा

35वें मिनट में चीन ने तेजी से पलटवार किया और गोल दागकर भारत की बढ़त कम कर दी। चेन बेन्हाई ने लो और हार्ड ड्रैग-फ्लिक लगाया। गोल लाइन पर खड़े जरमनप्रीत और गोलकीपर कृष्णपाठक दोनों ही गेंद को रोक नहीं पाए।

मुकाबला बेहद रोमांचक हो चुका है। भारत अभी आगे है, लेकिन दबाव अब उस पर है क्योंकि चीन मैच में मजबूती से टिका हुआ है।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरमनप्रीत का दूसरा गोल

मैच के बाद 33वें मिनट में दाहिनी विंग पर राजिंदर सिंह ने शानदार मूव बनाया और भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया। इस बार इंजेक्शन पर हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह दोनों ही तैयार थे।

कप्तान हरमनप्रीत ने शॉट लगाया, गेंद सीधे चीनी गोलकीपर से टकराई और रिबाउंड होकर गोलपोस्ट के अंदर चली गई।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हाफटाइम में भारत 2-1 से आगे

दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार खेल दिखाया और दो गोल दागकर बढ़त हासिल की। दोनों ही गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए, पहला जुगराज सिंह ने और दूसरा कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया।

हालांकि भारत ने कई मौके भी बनाए, लेकिन चीन की डिफेंस और गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए और नुकसान नहीं होने दिया। चीन भी अपने सेट-पीस से खतरनाक दिखा।

दूसरे क्वार्टर के बाद भारत मैच में 2-0 से आगे हैं।

दूसरे क्वार्टर के बाद भारत मैच में 2-0 से आगे हैं।

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरमनप्रीत ने मौका गंवाया

मैच के बाद 27वें मिनट में दाहिनी ओर से हार्दिक सिंह ने शानदार मूव बनाया और सर्कल में घुसे। उन्होंने गेंद मनदीप सिंह को पास की, जिस पर चीनी खिलाड़ी के पैर से गेंद लगी और भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग-फ्लिक लगाया, लेकिन चीनी गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव कर लिया।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरमनप्रीत सिंह ने भारत को बढ़त दिलाई

भारत ने दूसरे क्वार्टर के दौरान 20वें मिनट में दूसरा गोल किया। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हार्दिक सिंह ने शॉट लगाया और हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदल दिया। भारत ने बढ़त बना ली।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत ने बराबरी की

18वें मिनट में भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला। इंजेक्शन पर इस बार हार्दिक सिंह ने गेंद डाली और जुगराज सिंह ने शानदार ड्रैग-फ्लिक लगाकर गोल दाग दिया।

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पहले क्वार्टर के बाद चीन आगे 

पहले क्वार्टर के आखिरी पलों में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। दाईं ओर से जरमनप्रीत ने शानदार मूव बनाया और मौका दिलाया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शॉट लगाया लेकिन गेंद पोस्ट के बाहर निकल गई। पहले 15 मिनट के बाद मुकाबले में चीन 1-0 से आगे है।

10:11 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक
चीन ने बढ़त ली, स्कोर 1-0

13वें मिनट में चीन ने पहला गोल दाग दिया। टीम को मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर में दु शिहाओ ने शानदार लो ड्रैग-फ्लिक लगाया। गेंद भारतीय डिफेंडर की स्टिक से लगकर गोलपोस्ट के अंदर चली गई।

10:03 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक
भारत की आक्रामक शुरुआत

शुरुआत से ही भारत दबदबा बनाए हुए है। पहले तीन मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने दो बार सर्कल में एंट्री की और एक पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया। इंजेक्शन पर हरमनप्रीत सिंह से थोड़ी गलती हो गई, उसके बाद भारतीय खिलाड़ी पर फाउल हुआ।

इसी दौरान मनदीप सिंह ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया, लेकिन अंपायर ने फाउल के चलते गोल को मान्यता नहीं दी। भारत को सिर्फ फ्री हिट मिला।

09:59 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक
भारत ने मौका गंवाया 

पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत ने चीन के डी में जाकर अटैक किया। दाहिनी ओर से अभिषेक ने बढ़िया मूव बनाया। लेकिन चीन के गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया।

09:51 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक
बिहार के CM नीतीश कुमार प्लेयर्स से मिले 

भारत और चीन के प्लेयर्स से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की। उन्होंने ट्रॉफी का उद्धघाटन भी किया। स्टेडियम में आते ही उन्होंने दर्शकों की तरफ हाथ हिलाया, जिस पर उन्हें भीड़ से जोरदार तालियां और स्वागत मिला।

09:49 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक
चीन के खिलाफ भारत की प्लेइंग-XI

09:48 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक
भारत आखिरी बार 2017 में जीता

भारत ने आखिरी बार 2017 में एशिया कप हॉकी का खिताब जीता था। फाइनल में टीम ने मलेशिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद 2022 में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही थी। उस टूर्नामेंट में साउथ कोरिया चैंपियन बना था और मलेशिया उपविजेता रहा था।

09:47 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक
हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई

एशिया कप का विजेता न केवल एशिया कप ट्रॉफी जीतेगा, बल्कि 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले FIH हॉकी वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई भी करेगा।

09:47 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक
भारत-पाकिस्तान ने 3-3 बार खिताब जीता

पुरुष हॉकी एशिया कप का यह 12वां संस्करण है। यह तीसरी बार है जब यह टूर्नामेंट भारत में आयोजित हो रही है। पहली बार 1989 में नई दिल्ली में, दूसरी बार 2007 में चेन्नई में और अब इसके 18 साल बाद यह तीसरी बार 2025 में बिहार में आयोजित हो रही है।

इस एशिया कप में साउथ कोरिया 5 खिताब के साथ पुरुष एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान का स्थान है, जिन्होंने तीन-तीन बार खिताब जीता है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

ईशान को बैटर्स रैंकिंग में 32 स्थान का फायदा:ऑलराउंडर्स में पाकिस्तान के सईम अयूब नंबर-1, शिवम दुबे टॉप-10 में आए

भारतीय बैटर ईशान किशन को ICC रैंकिंग में 32 स्थान का फायदा हुआ है। बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *