Sunday , 22 March 2026

Imran Khan Sisters Vs Pakistan Police; Adiala Jail | PTI Party | पाकिस्तान में इमरान खान की बहनों को सड़क पर घसीटा: जेल में बंद भाई से मिलने नहीं दिया; पुलिस ने बदसलूकी की, जबरदस्ती हिरासत में लिया

इस्लामाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इमरान खान की बहनें अलीमा, नोरीन और उज्मा की जेल के बाहर बैठे हुए तस्वीर। - Dainik Bhaskar

इमरान खान की बहनें अलीमा, नोरीन और उज्मा की जेल के बाहर बैठे हुए तस्वीर।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में बंद इमरान खान की बहनों के साथ रावलपिंडी पुलिस ने बदसलूकी की। उन्हें सड़क पर घसीटा गया और जबरदस्ती हिरासत में लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब उनकी बहनें इमरान खान से होने वाली साप्ताहिक मुलाकात के लिए अडियाला जेल पहुंची थीं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

इमरान खान की पार्टी PTI ने X पोस्ट में कहा कि इमरान खान की बहनें अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान जेल के बाहर शांतिपूर्वक बैठी थीं, तभी पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की।

आरोप- खैबर प्रांत की मंत्रियों के साथ भी मारपीट की

पार्टी ने आरोप लगाया कि सिर्फ खान की बहनें ही नहीं, बल्कि खैबर प्रांत की मंत्री मीना खान अफरीदी, सांसद शाहिद खट्टक और कई महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी पुलिस ने मारपीट की।

PTI ने कहा कि इमरान खान को उनके परिवार से मिलने का अधिकार अदालत ने दिया है, लेकिन सरकार इन मुलाकातों को जुल्म और दबाव का तरीका बना रही है।

पार्टी की तरफ से पोस्ट किए गए एक वीडियो में अलीमा और उज्मा, नोरीन को संभालते दिखती हैं, जो बेहद घबराई हुई नजर आती हैं। अलीमा कहती हैं कि उन्हें सड़क पर घसीटा गया।

एक और वीडियो में नोरीन बताती हैं कि महिला पुलिसकर्मियों ने उनके बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्वक बैठे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अचानक ऐसा क्यों किया गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tiwari Aka

Check Also

Pakistan Army Chief Asim Munir & Shia Community Iran Controversy

इस्लामाबाद2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने गुरुवार को शिया धर्मगुरुओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *